फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जीव विज्ञान में 5858 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

जीव विज्ञान में 5858 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 01 Mar 2019 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
जीव विज्ञान में 5858 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हाईस्कूल के जीव विज्ञान की परीक्षा 5858 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, श्री बद्री प्रसाद उमा सेमना ततारपुर में एक छात्र को नकल करते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ा।

गुरुवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के संस्कृत की परीक्षा में अलीगढ़ में पंजीकृत 414 में से 384 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 30 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। अतरौली में पंजीकृत 340 में से 321 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 19 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। खैर में पंजीकृत 66 में से 57 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 9 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जीव विज्ञान में जिले में पंजीकृत 21842 में से 15984 उपस्थित रहे। 5858 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटर के भूगोल में जिले में पंजीकृत 4329 में से 3860 उपस्थित रहे। 469 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


होमगार्ड की मोपेड चोरी कर भाग रहे छात्र को पकड़ा
गंगीरी प्रतिनिधि के अनुसार, गांव बढ़ारी खुर्द स्थित परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र होमगार्ड मोहन सिंह की मोपेड चोरी करके भागने लगे। पीछा करने पर दोनों छात्रों को पकड़ लिया गया। इसमें एक छात्र भागने में सफल रहा। आरोपी छात्र को पुलिस को सौंप दिया। उधर,
विज्ञापन
विज्ञापन



संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
संयुक्त शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा लखनऊ भगवती सिंह ने हाईस्कूल के जीव विज्ञान की परीक्षा में कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यूपी बोर्ड की जीव विज्ञान की परीक्षा में अतरौली क्षेत्र के सरस्वती इंटर कॉलेज, केएल इंटर कॉलेज पाली मुकीमपुर, करण सिंह इंटर कॉलेज गणेशपुर, जेके इंटर कॉलेज बनू पूरा, आसाराम इंटर कॉलेज चंदियाना, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज सांकरा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उधर, इंटर के संस्कृत व भूगोल परीक्षा में उन्होंने दरियाब सिंह इंटर कॉलेज हस्तपुर, विजय चरण इंटर कॉलेज, मोरवा शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास, सरोज सिंह इंटर कॉलेज गोरई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed