{"_id":"5c48d4f1bdec22653c2d10dc","slug":"171548276977-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तन्नू पर हमले में हक्कू ने डाली सरेंडर याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तन्नू पर हमले में हक्कू ने डाली सरेंडर याचिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के क्वार्सी इलाके के बेगमबाग में दो दिन पहले ट्रांसपोर्टर युवक तरुण उर्फ तन्नू पर हुए हमले के मुकदमे में नामजद आरोपी अमित उर्फ हक्कू की ओर से सरेंडर याचिका सीजेएम न्यायालय में दायर की गई है। बता दें कि इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, जबकि तन्नू को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है।
दो दिन पहले ट्रांसपोर्टर युवक तरुण उर्फ तन्नू पर रंगबाजी के विवाद में यह हमला बोला गया था। इस हमले में चार गोलियां तन्नू को लगी थीं और उसे नाजुक हालत में दिल्ली ले जाया गया। इस मुकदमे में मोहल्ले के ही हिस्ट्रीशीटर अमित शर्मा उर्फ हक्कू सहित पांच आरोपी नामजद किए गए। इनमें से एक नामजद हक्कू ने सरेंडर याचिका दायर की है। इसे लेकर इंस्पेक्टर क्वार्सी ने पुष्टि की है।
तगदा करने जा रहे युवक पर हमले में नहीं आई तहरीर
तगदा करने अवतारनगर पहुंचे सासनीगेट के एक युवक को रास्ते में ही अज्ञात बदमाशों द्वारा मंगलवार रात गोली मारने की घटना में दूसरे दिन तक तहरीर नहीं आई। पुलिस के अनुसार सासनीगेट के नगला भूखी निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र राजीव यादव दूध का कारोबार करता है। आकाश को इसी लेनदेन में गोली मारी गई है। आकाश का पड़ोस के युवकों से भी झगड़ा हुआ था इसलिए उन पर भी शक है। पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है।