{"_id":"5aa598604f1c1bba758b4efc","slug":"171520801888-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलकारी बालाजी महाराज का वार्षिकोत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलकारी बालाजी महाराज का वार्षिकोत्सव आज से
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ताला नगरी स्थित श्री मंगलकारी बालाजी महाराज का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव (आज) सोमवार को शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। इसके बाद मंगलवार को पंच कुंडीय महायज्ञ होगा।
यह जानकारी देते हुए श्री मंगलकारी बालाजी महाराज ट्रस्ट के संरक्षक एवं वैदिक ज्योतिष संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश शास्त्री ने बताया कि सोमवार को प्रात: 10 बजे श्रीबालाजी महाराज की शोभायात्रा हनुमान मंदिर महावीरगंज से प्रारंभ होकर सेंटर प्वाइंट स्थित श्री टीकाराम मंदिर पर संपन्न होगी।
इसका शुभारंभ प्रदेश के पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह व समाजसेवी सौरभ सिक्ससंस करेंगे। 13 मार्च को तालानगरी स्थित श्री मंगलकारी बालाजी महाराज मंदिर संकट मोचन बालाजी महाराज का पंचकुंडीय महायज्ञ होगा।
विज्ञापन
इसका शहर विधायक संजीव राजा दीप जलाकर शुभारंभ करेंगे। इसके मुख्य यजमान धनजीत बाड्रा होंगे। शाम पांच बजे से एक शाम बालाजी महाराज के नाम भजन संध्या होगी। इसका कोल विधायक अनिल पराशर दीप जलाकर शुभारंभ करेंगे। शाम छह बजे से छप्पन भोग एवं फूल बंगला के दर्शन होंगे इसका शुभारंभ सांसद सतीश गौतम करेंगे।
दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के मुख्य संयोजक मनोज अग्रवाल विंग्स ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। पत्रकार वार्ता में ललित दीवान, पवन कुमार वार्ष्णेय, गौरव शास्त्री, महेश मित्तल, मनोज सिंह, दिनेश मित्तल, आकाश गुप्ता, अतुल मित्तल, शिवकुमार गर्ग, रवेन्द्र जिंदल, विमल बालाजी आदि लोग मौजूद थे।