{"_id":"59e79aa44f1c1bcd538b83e5","slug":"171508350628-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींस की पैंट पहनकर आए लिपिक पर कमिश्नर विफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींस की पैंट पहनकर आए लिपिक पर कमिश्नर विफरे
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींस की पैंट पहनकर आए लिपिक पर कमिश्नर विफरे
ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।
दीपावली के पर्व पर मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने नगर निगम का निरीक्षण कर पार्कों के रख रखाव, शहर की पेयजल व्यवस्था, सफाई, पथ प्रकाश और गड्ढों को भरने पर जोर दिया। साथ ही सेवाभवन स्थित गृहकर, स्वास्थ्य, नगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण विभाग, न्याय विभाग, स्टोर, पथ प्रकाश कक्षों में पटलों का सघनता से निरीक्षण किया ।
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने सुबह 11:30 बजे नगर निगम सेवाभवन पहुंचकर सभी पटलों का निरीक्षण किया। गृहकर विभाग में लिपिक द्वारा जींस पेंट पहनकर आने पर फटकार लगाते हुए आगे के लिए चेतावनी दी। निर्माण विभाग में बेंच के नीचे गंदगी पाये जाने व उपस्थिति कार्मिकों द्वारा उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर न करने व उपस्थिति पंजिका के फटे होने पर नाराजगी जतायी।
दीपावली के अवसर पर नगर निगम द्वारा सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए दीपावली के अगले दिन तक निरंतर दो दिन शहर में व्यवस्थाओं के लिए निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, सहायक नगर आयुक्त विकास कश्यप, संजीव वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार, मुख्य अभियंता यशवंत कुमार, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद सिंह यादव आदि मौजूद थे।