फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रामबहादुर सिंह बने रालोद के नये जिलाध्यक्ष

रामबहादुर सिंह बने रालोद के नये जिलाध्यक्ष

Sun, 01 Oct 2017 05:31 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
रामबहादुर सिंह बने रालोद के नये जिलाध्यक्ष
रामबहादुर सिंह बने रालोद के नये जिलाध्यक्ष
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

रालोद ने रामबहादुर सिंह को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। यह पद विस चुनाव के बाद से खाली चल रहा था। इसके अलावा पार्टी ने कई और जिलों में भी जिलाध्यक्ष मनोनीत किए हैं।

रालोद का जिले में विस चुनाव में खाता नहीं खुला था और पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पूर्व विधायक चौ. सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष रहे चौ. कल्यान सिंह ने पार्टी छोड़कर बड़ा झटका दिया। रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी ने यहां आकर पार्टी कार्यकर्ताओं की राय जानी थी। पिछले दिनों पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी आए थे। अब पार्टी ने खैर निवासी रामबहादुर सिंह को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। यह जानकारी देते हुए डॉ. अनिल चौधरी ने बताया कि जनार्दन भाटी को गौतमबुद्धनगर, राव केसर सलीम को सहारनपुर, कपिल चौधरी को गाजियाबाद, कपिल बिसला को हापुड़ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


पार्टी निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी : सिंह
रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह का कहना है कि वह पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। जल्द ही हाईकमान की अनुमति के बाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी पूरी दमदारी के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। उसके बाद का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करना होगा। पार्टी अगले विस चुनाव में सभी सातों सीटों पर विरोधियों को मात देकर जीत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि वह 15 साल तक लगातार खैर क्षेत्र के अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed