{"_id":"59adb4ee4f1c1b5d738b50b2","slug":"171504556270-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कैफियात, पुरी, मऊ आनंद बिहार नहीं आएंगी अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कैफियात, पुरी, मऊ आनंद बिहार नहीं आएंगी अलीगढ़
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से कैफियात, पुरी, मऊ आनंद बिहार नहीं आएंगी अलीगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
टूंडला रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन बनाने, नान इंटर लॉकिंग का काम होने के कारण पांच सितंबर से कई ट्रेनें अलीगढ़ नहीं आएंगी। जिसमें कैफियात एक्सप्रेस, पुरी एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस शामिल हैं। दो पैसेंजर ट्रेनों का रूट आंशिक रूप से बदला है।
12225-26 कैफि यात एक्सप्रेस पांच सितंबर से 18 अक्तूबर तक लखनऊ-मुरादाबाद से होते हुए गाजियाबाद जाएगी। पुरी से नई दिल्ली सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन 12875-76 पुरी एक्सप्रेस लखनऊ-मुरादाबाद से गाजियाबाद पहुंचेगी।
मऊ से आनंद बिहार टर्मिनल तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन 5025-26 भी लखनऊ-मुरादाबाद से गजियाबाद जाएगी। साप्ताहिक ट्रेन 14313-14 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से बरेली जाने वाली ट्रेन आगरा-एत्मातपुर-मितावली से अलीगढ़ आएगी और जाएगी। ट्रेन नंबर 64165 टूंडला-अलीगढ़ मेमू पांच सितंबर से 19 अक्तूबर तक टूंडला की जगह एत्मादपुर से चलेगी।
विज्ञापन
गाड़ी नंबर 54461-62 बरेली-बांदीकुई एक्सप्रेस पांच सितंबर से 19 अक्तूबर तक अलीगढ़ से परिचालित होगी। ये ट्रेन अलीगढ़ से बरेली के बीच चलेंगी। जबकि बांदीकुई नहीं जाएगी। इधर, लेटलतीफ ी के चलते सोमवार को करीब आधा दर्जन ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
हावड़ा से दिल्ली जाने वाली बलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस छह घंटेे, मगध एक्सप्रेस 10 घंटे और टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 16 घंटे की देरी से पहुंची।