फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पायलट बनाने का झांसा दे ठगे कई लाख

पायलट बनाने का झांसा दे ठगे कई लाख

Tue, 29 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
पायलट बनाने का झांसा दे ठगे कई लाख
पायलट बनाने के नाम पर ठगे कई लाख
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

धनीपुर हवाईपट्टी पर पायलट ट्रेनिंग देने और फिर नौकरी दिलाने के नाम पर एक दर्जन से अधिक युवकों से कई लाख रुपये ठग लिए गए। युवकों को ट्रेनिंग तो दिलाई गई।

मगर दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर टहलाया ही नहीं गया, जब कुछ युवक पीछे पड़े तो उनको अगवा करने की कोशिश की गई। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर आए। फिलहाल इस संबंध में ठगी के शिकार युवकों ने क्वार्सी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस ने जांच शुरू करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जो युवक ठगी का शिकार हुए हैं, उनमें ज्यादातर जवां व क्वार्सी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इनमें से नागेश वार्ष्णेय, गुंजन सिंह, जय सिंह, शीलेंद्र प्रताप, कुशाग्र यादव, इंदू शर्मा, शहनाज, दुर्गेश, सत्येंद्र कुमार, दीपक, अमित आदि सोमवार सुबह क्वार्सी थाना पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने अपने हस्ताक्षर युक्त एक तहरीर इंस्पेक्टर को देते हुए बताया कि त्रिलोकी अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति की इनसे शहर में मुलाकात हुई और इन्होंने धनीपुर हवाईपट्टी के एक फ्लाइंग क्लब से जुड़ा हुआ बताते हुए पायलट ट्रेनिंग दिलाने व बाद में नौकरी दिलाने के नाम पर 90-90 हजार रुपये मांगे। साथ ही शपथ पत्र सहित करार करने की बात कही।

इन बच्चों ने यह रुपये देकर वर्ष 2016 से 2017 तक ट्रेनिंग की। इसके बाद महाजन होटल के सामने क्लास भी चलीं। मगर इसके बाद नौकरी के नाम पर टहलाया जाने लगा। फोन भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।


आरोप है कि इसी 24 अप्रैल को जब दीपक व जितेंद्र को इंटरव्यू के बहाने दिल्ली भेजा गया तो वहां उनके अपहरण की कोशिश हुई। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर आए। तब यहां आकर तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर क्वार्सी दिलीप सिंह ने तहरीर मिलने व जांच करने की बात कही है। साथ ही एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने में भी बैठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed