फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर

बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर

Tue, 29 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर
पशुओं के अवशेष खुले में नहीं रहेंगे, न फेंके जाएंगे
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में बकरीद पर सुरक्षा और साफ सफाई दुरुस्त रखने पर मंथन हुआ। बैठक में एडीएम सिटी एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा, एडीएम फाइनेंस बच्चू सिंह, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव और पुलिस महकमे के अधिकारियों के साथ नगर निगम की टीम मौजूद रहीं। इस दौरान बकरीद की तीन दिवसीय त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया।

एडीएम सिटी ने बताया कि बकरीद पर कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष खुले में फेंकने, रखने या सड़क पर रखकर बेचने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके लिए निर्धारित शाहजमाल ईदगाह के स्थल का ही प्रयोग होगा। पूर्व की भांति बनियापाड़ा, मेडिकल रोड, दोदपुर या अन्य इलाकों में पशुओं की खाल रखकर बेचने पर पाबंदी है।
विज्ञापन


केवल शाहजमाल ईदगाह के पास ही अवशेष और खाल की खरीद फरोख्त हो सकेगी। कुर्बानी के दिन नगर निगम की ओर से छोटा हाथी पूरे दिन अगल अलग स्थानों पर उपलब्ध रहेगा। जिसमें अवशेषों को हटाने का उन्हें तयशुदा जगह पहुंचाने का काम होगा। इसके अलावा डस्टबिन भी रखवाए जाएंगे। पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और साफ सफाई की समुचित व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी एसडीएम और सीओ से कहा गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में नमाज के दौरान शांति व्यवस्था, साफ सफाई की पूरी तैयारी कर लें। इस दौरान पशुआें को आराम से लाएं और ले जाएं। अगर एक ही वाहन में कई पशुओं को ठूंसकर भरा गया तो ऐसे वाहन चालकों और उनके मालिकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed