फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दूल्हा सज चुका है, उसकी बारात लेकर आनी है : मानवेंद्र

दूल्हा सज चुका है, उसकी बारात लेकर आनी है : मानवेंद्र

Tue, 12 Mar 2019 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
दूल्हा सज चुका है, उसकी बारात लेकर आनी है : मानवेंद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


संगठन को मजबूत बनाकर हर समाज एवं वर्ग में पैठ बनाने के प्रयास में जुटे भाजपा नेता लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद एक्शन में हैं। 13 से लेकर 31 मार्च के बीच लोकसभा क्षेत्र में 5 मोर्चों का अलग-अलग सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं लोकसभा के सह संयोजक डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दूल्हा सज चुका है, उसकी बरात लेके आनी है।


सोमवार को जापान हाउस स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में चुनाव की तैयारियों और आगे के कार्यक्रमों पर विचार किया गया। डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरा चुनाव कार्यकर्ता और संगठन के बल पर लड़ा जाता है। भाजपा का कार्यकर्ता केवल संगठन को देखता है। प्रत्याशी से अधिक तैयारी हमें करनी है। हमारा लक्ष्य मोदी को जिताना है। प्रत्येक समाज के साथ बैठकें होंगी और प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क साधने हैं। अनुसूचित जाति में लाभार्थियों से संपर्क करना है, जिसमें विधायक भी सम्मिलित होंगे। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की पुस्तकों का वितरण होना है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह एवं संचालन गौरव शर्मा ने किया। हरेंद्र सिंह, चंद्रमणि कौशिक, अन्नू आजाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सम्मेलन
- 13 मार्च को किसान मोर्चा का लोकसभा सम्मेलन बरौली विधानसभा गभाना में 11 बजे
- 15 मार्च महिला मोर्चा सम्मेलन, स्थान रामलीला मैदान अलीगढ़ 11 बजे
- 24 मार्च अनुसूचित मोर्चा कार्यक्रम, खैर विधानसभा में
- 27 मार्च पिछड़ा मोर्चा कार्यक्रम, अतरौली विधानसभा में
- 31 मार्च युवा मोर्चा सम्मेलन, कोल विधानसभा में
- व्यापारी सम्मेलन मंडल स्तर पर कासगंज या हाथरस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed