फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मालगाड़ी के डिब्बे हुए अलग

मालगाड़ी के डिब्बे हुए अलग

Mon, 07 Jan 2019 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के डिब्बे हुए अलग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


दादरी से अलीगढ़ की ओर आ रही मालगाड़ी के ओएचई में पॉलिथीन फंसने के कारण गाड़ी दो हिस्सों में बट गई। घटना सोमना और कलुआ के बीच हुई। हालांकि गनीमत रही की ट्रेन इस दौरान डिरेल नहीं हुई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने के कारण दिल्ली-हावड़ा ट्रैक लगभग 45 मिनट तक प्रभावित रहा। कई गाड़ियों को लूप लाइन पर खड़ा करना पड़ा। जबकि राजधानी 15 मिनट की देरी से गुजारी गई।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शनिवार रात हावड़ा से यूरिया से भरी मालगाड़ी बुलंदशहर के लिए चली थी। रविवार की सुबह मालगाड़ी को अनलोडिंग किया गया। इसके बाद ट्रेन अलीगढ़ के लिए रवाना हुई। ट्रेन जब सुबह 9:32 बजे सोमना स्टेशन से गुजरी तो डाउन में खंभा संख्या ए.508 और ए.510 के बीच उसकी गार्ड केबिन अचानक अलग हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद पीछे के करीब तीन डिब्बे भी गाड़ी से अलग हो गए। जबकि इंजन से जुडे डिब्बे आगे की ओर रवाना हो गए। ट्रेन की रफ्तार अधिक न होने के कारण तीनों डिब्बे थोड़ी दूरी पर जाकर रुक गए। चालक को डिब्बे अलग होने का आभास हुआ तो उसने ट्रेन को रोका। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सोमना और अलीगढ़ दोनों जगह के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब 45 मिनट की भारी परेशानी के बाद अलग हुए डिब्बों को जोड़ा गया। सुबह 10:10 बजे गाड़ी के डिब्बों को जोड़कर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण दिल्ली-हावड़ा रुट की गाड़ियों को जहां-तहां रोका गया। सोमना स्टेशन अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि ओएचई में पॉलिथीन फंसने के कारण ट्रेन डिसकपल हो गई थी। सूचना पर संबंधित टीम को भेजाकर गाड़ी के अलग हुए डिब्बों को जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed