{"_id":"5bf70a3abdec224191301b31","slug":"161542916666-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू ने पीयू पटियाला व जीएनडीयू अमृतसर ने पीयू चंडीगढ़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू ने पीयू पटियाला व जीएनडीयू अमृतसर ने पीयू चंडीगढ़ को हराया
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में चल रही नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के छठवें दिन व लीग मैच के दूसरे दिन भी मेजबान एएमयू विजय रथ सवार रही। वहीं, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने पिछली हार के गम से उबरते हुए जीत हासिल की। शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
गुरुवार को एएमयू के सिंथेटिक मैदान पर एएमयू ने अपने विजय अभियान को जारी रखा। पिछले मैच में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की चूक इस मैच में नहीं दिखी। मोहम्मद फराज ने दो गोल करके अपने टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। दोनों गोल फराज ने पेनाल्टी कॉर्नर से किए। मैच में वापसी के लिए पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के खिलाड़ी जूझते रहे, लेकिन उनके हर मंसूबे को एएमयू की रक्षा पंक्ति ने नाकाम कर दिया। इसके बाद एएमयू के मंतोश ने दाहिनी छोर से साथी खिलाड़ी से मिली गेंद को पटियाला के गोल पोस्ट में डाल दी। एएमयू 3-0 गोल की बढ़त हो गई, जो मैच खत्म होने तक कायम रही। पटियाला की प्रतियोगिता में यह पहली हार है।
दूसरे मैच में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने पिछले मैच में मिली हार से सबक लेते हुए इस मैच में शानदार वापसी की। अमृतसर के करमविंदर व लॉरेंस ने गोल करके अपनी टीम को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पर 2-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद मनिंदरजीत व लवप्रीत सिंह ने भी एक-एक गोल किए। जवाब में चंडीगढ़ के हरप्रीत ने दो गोल दागकर हार के अंतर को कम कर दिया। अमृतसर ने चंडीगढ़ को 4-2 गोल से शिकस्त दी। इस अवसर पर स्वीमिंग क्लब अध्यक्ष प्रो. एम शमीम, एथलेटिक्स क्लब के अध्यक्ष प्रो. जमीरउल्लाह खान, डिप्टी डायरेक्टर अनीस उर रहमान, असिस्टेंट डायरेक्टर फिजिकल एजूकेशन अरशद महमूद, तौफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज के मुकाबले
शुक्रवार को सिंथेटिक मैदान पर सुबह 9:30 बजे से गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर व पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच खेला जाएगा। दोपहर 2:30 बजे से मेजबान एएमयू व पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच मैच खेला जाएगा।