फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तेज हवा और आंधी से शहर की बिजली ठप

तेज हवा और आंधी से शहर की बिजली ठप

Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
तेज हवा और आंधी से शहर की बिजली ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सोमवार की रात तेज हवा और आंधीनुमा मौसम के चलते पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब करीब सभी सब स्टेशनों पर एहतियातन शट डाउन किया गया। मौसम ठीक होने पर एक के बाद एक सप्लाई को रिस्टोर किया गया। कई जगहों पर तार टूटने और अन्य खराबी होने के मामले सामने आए हैं।

सोमवार की रात को मौसम का मिजाज अचानक पलट गया। तेज आंधी ने सबसे पहले बिजली आपूर्ति को ही प्रभावित किया। हालांकि सोमवार को सुबह भी बादल छाए थे और वातावरण में नमी थी। दिन में भी हल्की बूंदा बांदी हुई, जिससे मौसम में उमस हो गई। बाद में आसमान साफ हो गया था। लेकिन रात को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ।
विज्ञापन


तेज हवाएं और आंधी से बारहद्वारी बिजली घर, सारसौल, गूलर रोड, सासनी गेट, घंटाघर, जमालपुर, जलालपुर, हाथरस अड्डा, आईटीआई रोड, गांधी पार्क, धनीपुर, क्वार्सी, विक्रम कालोनी, स्वर्ण जयंती नगर सब स्टेशनों से हो रही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि बाजार भी पूरी तरह बंद नहीं हुआ था तो दुकानदारों को भी इनवर्टर लाइटों और बैटरी लाइटों के साथ काम चलाना पड़ा। देर रात तक बिजली विभाग की टीमें लाइन पर पेट्रोलिंग कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed