फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महाशिवरात्रि पर नगर निगम की व्यवस्थाएं

महाशिवरात्रि पर नगर निगम की व्यवस्थाएं

Wed, 14 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर नगर निगम की व्यवस्थाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के पर्व पर तीन दिन मीट की दुकानें बंद रखने पर पूर्व विधायक और बसपा नेता हाजी जमीरउल्लाह ने मंगलवार को नाराजगी जाहिर करते हुए सीओ सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। बुधवार को वह आईजी जोन से भी इसी संबंध में मुलाकात करेंगे।

उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब और छोटे मीट दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। इनकी मीट की दुकानों को जबरन तीन दिन के लिए बंद रखने के लिए कहा गया। इन लोगों के साथ बदसलूकी भी की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारी इस प्रश्न का जवाब नहीं दे पाए कि क्या मीट की दुकानें तीन दिन के लिए बंद रखने का आदेश शासन से आया है? पूर्व विधायक ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से छोटे व्यापारी पहले से ही परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर भाजपा के दबाव में आकर काम करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर बसपा नेता बाबा फरीद आजाद, फैजान अहमद, सुहेल मसर्रत, इमरान खान, फरहान सलमानी, नौशाद, इमरान घोसी आदि मौजूूद थे।


महापौर ने जाना कांवरियों का हाल
महापौर मो. फुरकान और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा मंगलवार की सुबह रामघाट रोड पहुंचे। महापौर और नगर आयुक्त ने पैदल ही भ्रमण कर कांवरियों से नगर निगम द्वारीा दी जाने वाली व्यवस्थाओं का हाल जाना। मो. फुरकान और संतोष कुमार शर्मा ने विभिन्न स्थानों पर कांवरियों के ठहराव के लिए बने कैंपों में जाकर लोगों से बातचीत की। महापौर ने कहा कि हर त्योहार पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं शहरवासियों के लिए कराएंगे। साथ ही शहरवासी भी अपने दायित्व समझने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed