{"_id":"5a7f4eef4f1c1b8f268b93db","slug":"161518292719-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विवि की स्थापना को लेकर कॉलेज में जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विवि की स्थापना को लेकर कॉलेज में जनसंपर्क
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना या अलीगढ़ के समस्त डिग्री कॉलेज को एएमयू से जोड़ने की मांग को लेकर 21 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर विवि बनाओ मंच के छात्र नेताओं ने एसएसएलडी डिग्री कॉलेज पनैठी, केके ग्रुप कॉलेज कौड़ियागंज, श्रीमती कर्पूरी देवी महाविद्यालय भिलावली, आरबीएस डिग्री कॉलेज गंगीरी में जनसंपर्क किया।
छात्र नेता अमित ठाकुर ने कहा कि सभी कॉलेज के छात्रों और संचालकों का समर्थन मिल रहा है। निश्चित रूप से इस बार का आंदोलन अवश्य कोई परिणाम निकालकर रहेगा।
छात्र नेता अश्वनी प्रताप ने सभी शहरवासियों और व्यापारियों से बढ़-चढ़ कर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। संपर्क करने वालों में छात्र नेता अमित गोस्वामी, अर्जुन सिंह भोलू, रंजीत चौधरी, सोनू ठाकुर, अंकित ठाकुर, लिवेश बघेल, अमर कुमार, यश जादौन, मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।