फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ख्वाजा हलीम की हालत नाजुक, मेडिकल में भर्ती

ख्वाजा हलीम की हालत नाजुक, मेडिकल में भर्ती

Sun, 11 Feb 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ख्वाजा हलीम की हालत नाजुक, मेडिकल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम (76) की हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उन्हें भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार देर रात उनकी हालत बिगड़ी थी। हृदयघात से हालत नाजुक होने के चलते उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। परिवारीजन उन्हें दिल्ली ले जाना चाहते थे, लेकिन मेडिकल कॉलेज और दिल्ली के डॉक्टरों के बीच ख्वाजा हलीम की हालत को लेकर हुई बातचीत के आधार पर उन्हें सफर कराने पर मना कर दिया गया। सो, उनके लिए मेडिकल कॉलेज बेहतर माना गया।
विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की शाम ख्वाजा हलीम नुमाइश गए थे। वहां तबीयत बिगड़ने पर वह घर आ गए। रात 11 बजे उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनको हृदयघात होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ख्वाजा हलीम सपा के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं और मुलायम सिंह यादव के करीबी हैं। उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में औद्योगिक विकास मंत्री और एमएलसी रहे हैं।

ख्वाजा की सेहत के लिए दुआ
ख्वाजा हलीम के पुश्तैनी घर (काजीपाड़ा) के पास स्थित ख्वाजा मस्जिद में उनके सेहतमंद के लिए दुआ की गई। ख्वाजा हलीम इस मस्जिद के मुतवल्ली भी हैं। इस मौके पर अमानउल्लाह खां तन्नू, नूर अफजल आजाद, आरिफ, फारूक अहमद, मौलाना नौशाद, अब्दुल मुईद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed