{"_id":"5a78c5754f1c1b187e8b4941","slug":"161517864309-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना सिविल लाइंस एवं राजू भैया के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे एएमयू छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना सिविल लाइंस एवं राजू भैया के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे एएमयू छात्र
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के खिलाफ तहरीर देने गए एएमयू छात्रों ने रिसीविंग नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया है। छात्र नेताओं ने अब थाना सिविल लाइंस एवं राजू भैया के खिलाफ न्यायालय में जाने का निर्णय लिया है। यह भी चेतावनी दी है कि पांच दिन के अंदर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो एएमयू के बाब-ए-सैयद पर भगवा फूंकेंगे।
एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने आरोप लगाया है कि एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने 26 जनवरी को कासगंज सांप्रदायिक तनाव के दौरान मुसलमानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और भड़काऊ भाषण दिया था। इससे संबंधित सोशल मीडिया में वायरल वीडियो भी दिखा रहे हैं।
सोमवार को पूर्व अध्यक्ष फैजूल हसन एवं पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी छात्रों के साथ थाना सिविल लाइंस पहुंचे और राजू भैया के खिलाफ तहरीर दी। फैजुल हसन का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने तहरीर तो ले ली, लेकिन रिसीविंग नहीं दी। उनका कहना है कि कासगंज उनके क्षेत्राधिकार में नहीं है, इसलिए कार्रवाई नहीं कर सकते।
विज्ञापन
इसको लेकर छात्र नेताओं एवं पुलिस अधिकारी के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। फैजुल पुलिस अधिकारियों पर शासन के दबाव में रिसीविंग नहीं देने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग अब थाना सिविल लाइंस एवं राजू भैया के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाएंगे। यह लोकतंत्र की हत्या है।
वहीं पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि पांच दिन के अंदर राजू भैया के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो सातवें दिन एएमयू के बाब-ए-सैयद पर भगवा फूंकेंगे।
इस मौके पर ऐजाज अहमद, फैसल नदीम, जगदीश माहौर, मोहम्मद अलाउद्दीन, ललित माहौर, फरहान जुबैरी, रविशंकर, गोपाल बाबू, मंसूर इलाही, तारिक जमील अंसारी, मनीष कुमार, हिसामुद्दीन आदि मौजूद थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्र नेताओं से तहरीर ले ली गई है और उसे कार्रवाई के लिए कासगंज भेजा जाएगा।