फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सर सैयद का ध्येय उदारवादी सहिष् णुता की परंपरा को आगे बढ़ाना है

सर सैयद का ध्येय उदारवादी सहिष् णुता की परंपरा को आगे बढ़ाना है

Tue, 30 Jan 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सर सैयद का ध्येय उदारवादी सहिष्
णुता की परंपरा को आगे बढ़ाना है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नलसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के कुलपति प्रो. फैजान मुस्तफा ने कहा कि सर सैयद का ध्येय दार्शनिकवाद को बढ़ावा देते हुए स्वतंत्र खोज एवं उदारवादी सहिष्णुता की परंपरा को आगे बढ़ाना था।

प्रो. मुस्तफा सोमवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज इन हिस्ट्री (इतिहास विभाग) के तत्वावधान में ‘सर सैयद अहमद खान : इतिहासकार, विद्वान तथा तर्कशास्त्री’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एमएओ कॉलेज के स्थापना से ही यहां गैर मुस्लिम छात्रों की एक अच्छी संख्या उपस्थित रही है और इस संस्था में शैक्षणिक प्रक्रिया का स्तर मेरिट के आधार पर तय होता रहा है। प्रो. मुस्तफा ने कहा कि सर सैयद पहले भारतीय थे, जिन्होंने दक्षिणी एशिया में मुसलमानों के आधुनिकीकरण तथा शैक्षणिक प्रबलता के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि सर सैयद एक बहुआयामी व्यक्तित्व के मालिक थे। उनको दूरदृष्टि एवं बौद्धिकता ईश्वर की ओर से वरदान थी। किसी व्यक्ति की प्रतिभा का आकलन उसके काल, स्थान तथा तात्कालिक घटनाक्रम में उसकी भूमिका के आधार पर किया जाता है।

उन्हाेंने आसार-उस-सनादीद में दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों पर प्रकाश डालते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। बाद में असबाब-ए-बगावत-ए-हिन्द लिख कर सर सैयद ने न केवल अंग्रेजों की राजनैतिक सूझ बूझ पर प्रश्न चिन्ह लगाया बल्कि 1857 की क्रांति के सर्व मान्य कारणों को चिह्नित किया, जिनसे स्वयं अंग्रेजों को सरकारी नीतियों में सुधार लाने का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने कहा कि धार्मिक पुस्तकों की व्याख्या द्वारा सर सैयद ने धार्मिक मूल्यों एवं तर्क पर आधारित अपनी विचार शक्ति का प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि सर सैयद का मानना था कि कुरान एक दैवीय कार्य है जो प्रकृति के नियम के विरुद्ध नहीं हो सकता। सर सैयद ने लोगों को प्रोत्साहित किया कि वह कुरान के उपदेशों को तर्क के आधार पर समझने का प्रयत्न करें।

यद्यपि सर सैयद को अत्यधिक विरोध का भी सामना करना पड़ा परंतु वह अपने दृष्टिकोण पर जमे रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. अली नदीम रेजावी ने कहा कि सर सैयद आर्कोलोजी के ज्ञान के प्रथम विशेषज्ञों में गिने जाते हैं। कार्यक्रम में अमरीका तथा इंग्लैंड समेत विभिन्न देशों से 24 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।


सेमिनार के साथ ही सर सैयद की आर्कोलोजिकल सेवाओं तथा अलीगढ़ में पाये जाने वाले आर्कोलोजिकल नमूनों की एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है, जो एक फरवरी 2018 तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed