{"_id":"59c41f524f1c1bad688b5bb0","slug":"161506025298-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में 17356 किसानों का कर्ज होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में 17356 किसानों का कर्ज होगा माफ
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण में 17356 किसानों का कर्ज होगा माफ
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
किसान ऋण मोचन योजना के दूसरे चरण में जिले के 17356 लघु एवं सीमांत किसानों के कर्जे माफ होंगे। प्रशासन ने इसके लिए 133.62 करोड़ की डिमांड शासन को भेज दी है। 1836 किसान अपात्र पाए गए हैं।
किसान ऋण मोचन योजना में जनपद में दूसरे चरण के लाभार्थी किसानों का चयन फाइनल हो गया है। दूसरे चरण में 17356 लघु एवं सीमांत किसानों को ऋण माफी का लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रशासन ने 133,62,86519 करोड़ की डिमांड शासन को भेज दी है। सत्यापन के दौरान करीब 1836 किसान योजना के प्रावधानों पर खरे नहीं उतर सके। किसी का आधार कार्ड खतौनी से मैच नहीं किया तो किसी की जमीन निर्धारित मानकों से ज्यादा पाई गई। इन्हें अपात्र घोषित कर सूची से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बताते चलें कि योजना में दो हेक्टयेर अथवा उससे कम भूमि वाले लघु एवं सीमांत श्रेणी के के किसानों का 31 मार्च 2016 तक का फसलीय ऋण एवं 31 मार्च 2017 तक की ब्याज माफ होनी है। जिले में कुल 1.29 लाख किसानों को ऋण माफी के लिए चयनित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने स्वीकार किया कि दूसरे चरण में 17356 किसानों की कर्ज माफी होगी। इसकी 133.62 करोड़ की डिमांड शासन को भेज दी गई है।
-----------------
30 सितंबर तक हो जाएगा तीसरे चरण का सत्यापन
अलीगढ़। पहले दो चरणों के लाभार्थी किसानों के सत्यापन के बाद इस समय तीसरे चरण के किसानों का सत्यापन चल रहा है। योजना के नोडल अफसर एवं जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सत्यापन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
विज्ञापन
------------
अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में लग सकते हैं शिविर
अलीगढ़। दूसरे चरण के किसानों को ऋण मोचन पत्र वितरित करने के लिए शिविर अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में लग सकते हैं। हालांकि प्रशासन का पूरा जोर इसी माह के अंत तक शिविर लगाने पर है। परंतु सत्यापन एवं शिविर लगाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों के सत्यापन में व्यस्त होने तथा प्रथम चरण की तहसीलों में अब तक ऋण मोचन पत्र न बंटने के कारण शिविर की तिथियां अक्तूबर से पहले घोषित होनी संभव नहीं लग रही है। बताते चलें कि अभी तहसील खैर में 23 सितंबर तभा गभाना में 26 सितंबर को शिविर लगाकर ऋण मोचन पत्र बांटे जाने हैं।