{"_id":"59adb4ef4f1c1b6a6a8b4a1e","slug":"161504556271-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश विसर्जन को गया युवक गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश विसर्जन को गया युवक गंगा में डूबा
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश विसर्जन को गया युवक गंगा में डूबा, तलाश
ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।
महानगर के बरौला मथुरिया नगर इलाके से गणेश विसर्जन के लिए गया युवक नरौरा गंगा में डूब गया है, जिसकी देर रात तक तलाश जारी थी। इधर, यह खबर परिवार में मिलने के बाद यहां कोहराम मच गया और देर रात तक उसके दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा थी।
पेशे से मजदूर भेले सिंह के दो बेटों व एक बेटी में मझला 18 वर्षीय वेदप्रकाश मोहल्ले से काफी संख्या में गणेश विसर्जन के लिए गए लोगों के साथ दोपहर में नरौरा गया था। जहां करीब चार बजे नहाते समय अचानक पैर फिसलने के कारण वह डूबता चला गया।
इसके बाद जब शोर मचा तो वहां लोगों ने मदद के लिए गोताखोरों को पुकारा। पड़ोसियों व परिजनों के अनुसार देर रात तक उसकी खोज जारी थी। यहां परिवार में उसकी मां शकुंतला व छोटी बहन फूल देवी का हाल बेहाल था। पिता के साथ बड़ा भाई शिव शंकर भी इस खबर पर नरौरा पहुंच गए थे। यहां इलाके के लोग महिलाओं को सांत्वना देने का काम कर रहे थे।