फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   न्याय के लिए पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन जरूरी

न्याय के लिए पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन जरूरी

Tue, 29 Aug 2017 02:24 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
न्याय के लिए पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन जरूरी
न्याय के लिए पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन जरूरी
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से 2022 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने अंग्रेजों के जमाने का कानून एवं पुलिस बल को बदलने एवं व्यवस्थाओं का भारतीयकरण करने की आवश्यकता जताई।

सोमवार को प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि नए भारत का संकल्प’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प से सिद्धि का आह्वान किया था। उसी के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा चाहती है कि 2022 तक भारत विकासशील से विकसित देश बन जाए। हम 1947 में स्वाधीन तो हो गये लेकिन व्यवस्था का भारतीयकरण नहीं कर पाए। आज भी अंग्रेजों का पुलिस एवं कानून काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से मिला न्याय भी अन्याय है। सरकारी दफ्तरों में फाइल चलती है लेकिन काम नहीं होता। प्रशासन को जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाए बिना न्याय संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 से अधिक फालतू कानून को खत्म किए। भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला कर रहा है। भाजपा सरकार ने काला धन पर चोट किया।

भारत में विस्फोट कर अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि देश का विकास अवरुद्ध हो। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आतंकी घटनाओं में मरने वालों की संख्या घटी है। मोदी सरकार ने अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए अब तक 103 योजनाएं लागू की है। गोरखपुर की घटना के बाद भाजपा के करीब 4 हजार कार्यकर्ता सफाई अभियान चला रहे हैं। उन्हें व्यापक जन समर्थन मिल रहा है।

घर के बदले शहर को साफ रखने के बारे में सोचें। बिजली-पानी की बचत भी देशभक्ति है। इससे पूर्व जिला प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। संचालन गौरव शर्मा ने किया।

मंच पर एटा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू भैया, सांसद सतीश गौतम, वीएल वर्मा, भवानी सिंह, भानु प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह आदि मौजूद थे। प्रदेश संगठन मंत्री एवं मंचासीन नेताओं का ब्रज क्षेत्र के मंत्री कुशलपाल सिंह, चौधरी नत्थी सिंह, पूनम बजाज, वीएस पॉल, यतेंद्र वाईके, रीता राजपूत आदि ने फूल देकर स्वागत किया।

--


ये नेता भी रहे मौजूद
निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती, आशुतोष वार्ष्णेय, सुनील पांडेय, कुशलपाल सिंह, वीएस पॉल, मानव महाजन, सुबोध स्वीटी, मनोज शर्मा, मनीष राय, ई. राजीव शर्मा, सुधा सिंह, सुशील मित्तल, संजय गोयल, पवन खंडेलवाल, भू प्रकाश माथुर, शैलेंद्र गुप्ता, भूपेंद्र वार्ष्णेय, मयंक अग्रवाल, रविराज सक्सेना, सुंदरलाल सोनकर, सुशीला सिंह, वैभव गौतम, अतुल रजाजी, ओपी लाला, सुरेश शर्मा, हरी बाबू गुप्ता, जितेंद्र तोमर, प्रदीप गांधी, आदित्य शंकर, संजय शर्मा, प्रमेंद्र जैन, विनीत बंटी, बंटी उपाध्याय, दीपक अग्रवाल, शिवा पाठक, संगीता वार्ष्णेय, विमलेश वर्मा, कृष्णा गुप्ता, मधुलिका राघव, वर्षा गौड़, हरिशंकर शर्मा, सुशील गुप्ता, ठाकुर राकेश सिंह, विनोद दिवाकर काका, पवन भीलवाड़ा, प्रवेश सिंगर, विनोद पाठक, अख्तर पहलवान, ओपी मास्टर, अनिल गोविल, हेमंत अग्रवाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed