{"_id":"598cc0634f1c1b33588b45bf","slug":"161502396515-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन को लेकर महावीर गंज व कनवरी गंज में छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन को लेकर महावीर गंज व कनवरी गंज में छापे
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन को लेकर महावीर गंज व नवरी गंज में छापे
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
पॉलिथीन को लेकर नगर निगम ने बृहस्पतिवार को महावीर गंज, कनवरी गंज में अभियान चलाया। इस दौरान पहुंचे व्यापारी संगठनों की छापामार टीम से नोकझोंक हुई। इस दौरान पकड़ी गई पॉलिथीन पैकिंग की बतायी गई।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बुधवार को मारे गए छापे के दौरान टीम ने रघुवीर पुरी स्थित घर में 86 कट्टों से 25 कुंतल पॉलिथीन बरामद की थी। गुरुवार को नगर निगम की टीम महावीर गंज में पहुंची। वहां पर दुकानदार ने दलील दी जो पॉलिथीन आपत्तिजनक बतायी जा रही है, उसमें मसालों की पैकिंग होती है। सिर्फ कैरी बैग पर पाबंदी है।
इस पर नगर निगम ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम को बुला लिया। व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि भी आ गए। दोनों पक्षों की ओर से दलील दी जाती रही। इन्हीं सब दलीलों को देखते हुए अब नगर निगम की ओर से सहायक नगर आयुक्त और कर अधीक्षक के साथ टीम गठित कर दी गई है। यह नई नियमावली के साथ अब आगे की कार्रवाई करेगी।