फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15858 candidates' fate decided today

15858 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sun, 02 May 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
15858 candidates' fate decided today
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा आज रविवार को खुलेगा। 29 अप्रैल को 15858 प्रत्याशियों के लिए 1364730 मतदाताओं ने मतदान किया था। रविवार सुबह आठ से रात आठ के बीच पहली पाली और रात आठ से सुबह आठ के बीच दूसरी पाली में मतगणना होगी। सभी 12 ब्लॉकों में बनाए मतगणना केंद्रों पर 122 न्याय पंचायतवार टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

एक न्याय पंचायत पर चार मतगणना टेबल रहेंगी। मतगणना परिसर में प्रत्याशी या उसका एजेंट में से कोई एक जा सकता है। प्रत्याशी या एजेंट को कोविड-19 की जांच रिपोर्ट नहीं ले जानी होगी। मतगणना परिसर में ही स्वास्थ्य विभाग की कोविड हेल्प डेस्क रहेगी। वहां चेकिंग के बाद उनको प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि 29 अप्रैल को चौथे चरण के तहत जिले के 2969 मतदान स्थलों पर जिले में कुल 876 ग्राम प्रधान, 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 47 जिला पंचायत सदस्य व 10973 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ था।
विज्ञापन

यहां पर होगी मतगणना
- गंगीरी ब्लॉक के रघुनंदन इंटर कॉलेज, छर्रा
- अकराबाद ब्लॉक के हबीब खां इंटर कॉलेज, अकराबाद
- धनीपुर ब्लॉक के कृषि उत्पादन मंडी परिसर
- लोधा ब्लॉक के स्वामी विवेकानंद टेक्नोलॉजी कॉलेज, लोधा
- गोंडा ब्लॉक के लगसमा इंटर कॉलेज, गोड़ा
- इगलास ब्लॉक के शिवदान सिंह इंटर कॉलेज, इगलास
- बिजौली ब्लॉक के बिहारीलाल भारती महाविद्यालय पालीमुकीमपुर
- टप्पल ब्लॉक के जमुना खंड इंटर कॉलेज, टप्पल
- खैर ब्लॉक के राजकीय महाविद्यालय, खैर
- अतरौली ब्लॉक के वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय
- जवां ब्लॉक के नवाब सिंह चौहान ग्रामोदय इंटर कॉलेज, कासिमपुर पावर हाउस
- चंडौस ब्लॉक के गांधी इंटर कॉलेज, चंडौस
अतिरिक्त मतगणना कार्मिकों का
हुआ प्रशिक्षण, 124 गैरहाजिर
मतगणना के लिए अतिरिक्त मतगणना कार्मिकों के अंतिम दिवस का प्रशिक्षण कृष्णांजलि सभागार में संपन्न हुआ। एक पार्टी में पांच मतगणना कार्मिक (एक गणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक व एक अतिरिक्त गणना सहायक) है। 515 कार्मिकों का यह प्रशिक्षण होना था, जिसमें से 124 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्मिकों को मतगणना प्रशिक्षण प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों पर गणना मेज, मतगणना सामग्री, मेडिकल हेल्प डेस्क, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश/जनरेटर, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी. कैमरे, इमरजेंसी लाइट आदि की व्यवस्था की गई है। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतगणना होनी है। सभी कार्मिक दो मई को समय से अपने संबंधित मतगणना स्थल पर पहुंचे।

वहां, उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अपनी टेबल पर मतगणना का कार्य शुरू कर दें। ड्यूटी दो पाली में लगाई गई है। प्रथम पाली सुबह 8 से रात 8 बजे तक व दूसरी पाली रात 8 बजे से मतगणना समाप्ति तक होगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदेय स्थल पर एक से अधिक मतपेटी का प्रयोग हुआ है, तो ये सभी मतपेटी एक साथ गणना मेज पर आएंगी और गणना की जाएगी। यदि किसी मतदेय स्थल पर एक से अधिक वार्डों का निर्वाचन हुआ है तो मतपत्रों के पीछे लगे सुभिन्नक चिह्न को देखकर वार्ड वार मतपत्रों की छंटनी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed