{"_id":"5cf96e72bdec22071a38a2b8","slug":"15598506048-aligarh-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग ने विद्युत उपकरण बिक्री योजना को लगाया पलीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग ने विद्युत उपकरण बिक्री योजना को लगाया पलीता
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
केंद्र सरकार डाक विभाग को जिंदा रखने के लिए तमाम योजनाओं के माध्यम से विभाग की आमदनी बढ़ाने को प्लान बना रही है। मगर, धरातल पर इन योजनाओं को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। विद्युत उपकरण बिक्री योजना हाल यह है कि गर्मी का सीजन सिर पर होने के बाद भी अभी तक प्रधान डाकघर कार्यालय में विद्युत पंखों और ट्यूबलाइट के खेप नहीं आई है।
इसके कारण ग्राहकों को सस्ती दरों पर विभाग की ओर से बेचे जाने वाले बीई फाइव स्टार (कम विद्युत खपत) उपकरणों के लिए बाजार में अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। प्रधान डाकघर कार्यालय से सिर्फ नौ वाट का एलईडी बल्ब 70 रुपये में बेच रहा है।
साल की शुरुआत में प्रधान डाकघर कार्यालय अलीगढ़ को उपकरण बेचने का निर्देश मिला था। इसके तहत विभाग को कम विद्युत खपत वाले एलईडी बल्ब 70, पंखा 1110 और ट्यूबलाइट 220 रुपये में ग्राहकों को बेचने की बात कही गई थी। बीई फाइव स्टार उपकरणों की सस्ती दरें होनेे के कारण ग्राहकों ने भी डाक विभाग की रुख किया।
विज्ञापन
मगर, उन्हें यहां उपकरण ही नहीं मिले। पंखों की खेप गर्मियों के सीजन में आने की बात कही गई। डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आगरा रीजनल कार्यालय को पत्र लिख डिमांड भी रखी है, लेकिन वहां से कोई खेप नहीं भेजी गई। ग्राहक सामान की डिमांड करते हैं। मगर वह निराश होकर लौट जाते हैं।