फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब जापानी बुखार से निपटेगा नगर निगम

अब जापानी बुखार से निपटेगा नगर निगम

Fri, 07 Jun 2019 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
अब जापानी बुखार से निपटेगा नगर निगम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जापानी बुखार (जापानीज इंसेफेलाइटिस) की रोकथाम और इससे निपटने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ नगर निगम ने भी तैयारी की है। इसके लिए नगर निगम अब 30 जून तक विशेष सफाई अभियान चलाएगा। खुले में शौच जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा और नाले नालियों पर कब्जा करने वालों, पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। अभियान के लिए वार्ड वाइज नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 30 जून तक प्रदेश में अलीगढ़ के अलावा गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, संतकबीर नगर, गोंडा देवरिया, महाराज गंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर व लखीमपुर खीरी में जापानी बुखार रोकने, स्वच्छता व जागरूकता के लिए विशेष सफाई अभियान चलाये जाने के दिशा निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन


इसके लिए 30 जून तक सभी पार्षद वार्डों में नाले नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का काम किया जाएगा। खुले में शौच करने वालों को रोकने, जल निकासी और पेयजल की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए 35 अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पार्षद वार्डों में तैनात किया है। यह लोग प्रतिदिन नगर निगम स्तर से की गई कार्रवाई को शासन को अवगत कराएंगे, जिसके लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।


- शहरवासी स्वच्छता के इस महाअभियान में नगर निगम का सहयोग करें। स्वच्छता ही सभी रोगों की पहली दवाई है। यदि आसपास स्वच्छता होगी तो निश्चित रूप से समाज भी स्वस्थ और स्वच्छ होगा।
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed