फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सपेरा भानपुर के ग्रामीणों ने कमिश्नरी में किया प्रदर्शन

सपेरा भानपुर के ग्रामीणों ने कमिश्नरी में किया प्रदर्शन

Tue, 04 Jun 2019 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
सपेरा भानपुर के ग्रामीणों ने कमिश्नरी में किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सपेरा भानपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने कमिश्नरी पहुंच कर सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में ग्राम समाज की जमीन पर उनके पूर्वजों ने सौ वर्ष पहले मकान बनवाए थे, लेकिन अब तक प्रशासनिक लापरवाही के कारण जमीन ग्राम समाज के खातों में दर्ज है।

जिससे उनको आशंका बनी रहती है कि कभी भी उनसे जमीन खाली कराई जा सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण ग्राम समाज की जमीन पर बसी आबादी अब तक सरकारी कागजों में दर्ज नहीं हुई है। इस मामले में बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने भी अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


गौर हो कि बीती 18 मार्च को प्रधान व लेखपाल ने नगला गिरधारी के एक परिवार को मकान बनाने से रोकते हुए हरदुआंगज थाने में लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3/5 में नामजद कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 19 परिवारों पर राजस्व संहिता की धारा 122 बी की कार्यवाही भी कई वर्षों से चल रही है। ताजा मुकदमे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। जिस परिवार पर मुकदमा कराया है उसे तहसीलदार न्यायालय ने अपने 27 जुलाई 2013 के आदेश में अतिक्त्रस्मणकारी नहीं मानते हुए आवासीय आवंटन का हकदार माना था। 19 अन्य मामलों में से 13 मामलों में तहसीलदार कोर्ट का यही आदेश था। परंतु सभी में प्रधान ने एडीएम सिटी कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed