फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चार साल में कांग्रेस का वोट घटा, भाजपा का बढ़ा

चार साल में कांग्रेस का वोट घटा, भाजपा का बढ़ा

Sun, 26 May 2019 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
चार साल में कांग्रेस का वोट घटा, भाजपा का बढ़ा
न्यूज डेस्क, आशीष निगम, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में हर पांच वर्ष के बाद अलीगढ़ के विजयी सांसद को मिलने वाले मतों का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2004 में जीते बिजेंद्र सिंह को 26.4 फीसदी वोट मिले। इसके बाद वर्ष 2009 में जीती राजकुमारी 14.38 फीसदी वोट पर संसद पहुंची।

इस चुनाव में चार प्रत्याशियों के बीच लगभग लगभग कांटे का मुकाबला हुआ और विजयी सांसद का वोट फीसदी कम हुआ, लेकिन इसके बाद हुए दो चुनावों में लगातार दो बार जीते सांसद सतीश गौतम का वोट फीसदी बढ़ता जा रहा है। उनको वर्ष 2014 में 48.34 फीसदी और अब 2019 में 56.04 फीसदी वोट मिले हैं।
विज्ञापन


खास बात ये है कि अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में हुए पिछले चार आम चुनावों में कांग्रेस की वोट हिस्सेदारी 26 से घट कर 4.4 फीसदी रह गई है। इस पर कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संतोष सिंह एडवोकेट ने कहा कि लगातार दो चुनाव ध्रुवीकरण पर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कांग्रेस की वोट हिस्सेदारी कम हुई है। गौर हो कि लगातार हर चुनाव में वोटर बढ़ते हैं और युवा वोटर भी बनाए जाते हैं। उसके बाद भी कांग्रेस की हिस्सेदारी कम होना नेताओं के लिए चिंता बड़ी चिंता बन गई है। कमोबेश यही स्थिति सपा और बसपा की है।

इनकी भी वोटिंग हिस्सेदारी नहीं बढ़ रही है, क्योंकि 2019 में गठबंधन के बाद भी इन दोनों पार्टियों के कुल साझा मत वर्ष 2014 के मुकाबले 29422 कम हो गए हैं। इस पर बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव का कहना है कि उनको इस चुनाव में 36 फीसदी वोट मिला है। हां, इसमें सपा और रालोद के वोट भी शामिल है।


इसलिए ये कहना मुश्किल है कि किसका वोट कम हुआ है। बसपा का या सपा का। सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा है कि गठबंधन के कारण सपा का वोट बसपा को गया है। अत: ये बता पाना कि कस दल का वोट कम हुआ है मुश्किल है। फिर भी समीक्षा हो रही है।

कांग्रेस
1- बिजेंद्र सिंह को वर्ष 2004 में 167142 (26.4 फीसदी) वोट मिले, जीते।
2- बिजेंद्र सिंह को वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में 165776 (12.32 फीसदी) मिले।
3- बिजेंद्र सिंह को वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में 6274 (03.05 फीसदी) वोट मिले।
4- बिजेंद्र सिंह को वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में 50880 (4.4 फीसदी) वोट मिले।

बसपा
1-बसपा के ठा.जयवीर सिंह को वर्ष 2004 में 159941 (25.24 फीसदी) मत मिले।
2-बसपा की राजकुमारी चौहान को वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में 193444 (14.38 फीसदी) वोट मिले जीतीं।
3-बसपा डा. अरविंद सिंह नेे वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में 227886 (12.71 फीसदी) वोट लिए।
4-बसपा के अजीत बालियान ने वर्ष 2019 में सपा रालोद गठबंधन में 426954 (36.78 फीसदी) कुल वोट।

सपा
1-सपा रालोद गठबंधन में ठा.दलवीर सिंह ने 117219 (18.05 फीसदी) मत मिले।
2-जफर आलम को वर्ष 2009 में 176887 (13.15 फीसदी) वोट मिले।
3-जफर आलम को वर्ष 2014 में 226284 (12.62 फीसदी) वोट मिले।
4-वर्ष 2019 में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन में 426954 (36.78 फीसदी) कुल वोट।

भाजपा
1- वर्ष 2004 में भाजपा की शीला गौतम 164351 (25.94 फीसदी) मत मिले।
2- वर्ष 2009 में भाजपा की शीला गौतम को 126988 (19.44 फीसदी) वोट मिले।
3- वर्ष 2014 में भाजपा के सतीश गौतम को 514622 (48.34 फीसदी) वोट मिले, जीते।
4- वर्ष 2019 में भाजपा के सतीश गौतम को 656215 (56.04 फीसदी) वोट मिले, जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed