फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पूर्व माध्यमिक विद्यालय हनुमान चौकी के शिक्षकों में विवाद गहराया

पूर्व माध्यमिक विद्यालय हनुमान चौकी के शिक्षकों में विवाद गहराया

Sat, 01 Dec 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हनुमान चौकी के शिक्षकों में विवाद गहराया
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सासनी। हनुमान चौकी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के शिक्षकों के बीच चला आ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो माह पहले भी इनमें विवाद हुआ था। शनिवार को फिर एक बार विवाद पैदा हुआ। प्रधानाध्यापिका ने सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया है तो दूसरी ओर सहायक अध्यापिका ने हरिजन उत्पीड़न की रिपोर्ट हनुमान चौकी प्रभारी को दी है।

दरअसल, कस्बा के एक प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा मंत्री का दौरा तय था। हनुमान चौकी के विद्यालय में तीन सहायक अध्यापिकाओं के नहीं आने से प्रधानाध्यापिका बेचैन थी। बताते हैं कि दो अध्यापिकाओं ने मोबाइल के माध्यम से अवकाश की मांग की थी। इस आधार पर उन्हें अवकाश दे दिया गया। एक सहायक अध्यापिका का आरोप है कि मोबाइल से संपर्क नहीं होने के कारण एक अन्य शिक्षक के माध्यम से लिखित सूचना भेजी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने इसे लेने से इंकार कर दिया था। शनिवार को विद्यालय आने पर उपस्थित पंजिका देखकर सहायक अध्यापिका भड़क उठीं। आरोप है कि सहायक अध्यापिका ने रजिस्टर फाड़ दिया। इसे लेकर प्रधानाध्यापिका एवं सहायक अध्यापिका के मध्य कहासुनी हो गई। सहायक अध्यापिका ने इसकी शिकायत चौकी प्रभारी से की है। प्रधानाध्यापिका शैलेश सिंह का कहना है कि उन्होंने इस प्रकरण की शिकायत जिला बेसिक अधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed