{"_id":"5bf84090bdec2241703a4f4c","slug":"15429961591275-shaphu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत की एचटी लाइन का दो स्थानों से तार टूटने से एक बैल की मौत एवं किसानों का 75 बीघा की करब,भूस एवं धान का पुआल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत की एचटी लाइन का दो स्थानों से तार टूटने से एक बैल की मौत एवं किसानों का 75 बीघा की करब,भूस एवं धान का पुआल जलकर राख
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव खेरिया में दो स्थानों पर एचटी लाइन का तार टूटने से एक बैल की मौत और लगभग 75 बीघा का भूसा, करब एवं धान का पुआल जल गया । मौके पर पहुंची दमकल एवं ग्रामीणों ने बमुश्किल से आग को बुझाया । इसे लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।
खेरिया गांव को जाने वाली एचटी लाइन का दो जगह से तार टूटने से गांव के निवासी बनी सिंह पुत्र करन सिंह के बैल की मौत हो गई । कुछ सेकेंड बाद ही चारागाह से गुजर रही एचटी लाइन का भी तार टूट गया । जिससे चारागाह में रखी सत्यवीर पुत्र सोनपाल के 10 बीघा की करब, 6 बीघा का धान का पुआल, राजू पुत्र सोनपान की 20 बीघा की करब, 10 बीघा गेहूं के भूसे की बुर्जी , वीरेन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह की 10 बीघा गेहूं की बुर्जी, 5 - 5 बीघा के करब एवं धान का पुआल एवं फौरन सिंह पुत्र राम स्वरूप के 9 बीघा के गेहूं के भूसा की बुर्जी आग लग गई।
आग लगते ही ग्रामीण उसे बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन आग तब तक भीषण रूप ले चुकी थी । ग्रामीणों ने दमकल एवं पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी का आग बुझाने के लिए दो बार गाड़ी में पानी भरवाना पड़ा तब कही आग बुझ गई । गुस्साएं ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरूद्घ नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किया । एसडीएम सादाबाद ज्योत्सना बंधु का कहना है कि आग से किसानों के नुकसान का आकलन करने आरआई एवं क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा है । उसकी रिपोर्ट आने के बाद किसानों की मदद के लिए सरकार को लिखा जाएगा।