फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सादाबाद में बारिश से ढह गए आठ कच्चे मकान, दीवार

सादाबाद में बारिश से ढह गए आठ कच्चे मकान, दीवार

Sun, 09 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद में बारिश से ढह गए आठ कच्चे मकान, दीवार
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। बारिश ने फिर कई लोगों को बेघर कर दिया। शनिवार और रविवार को सादाबाद तहसील क्षेत्र में कई कच्चे पक्के मकान और दीवार गिर गए। पीड़ित लोग मकान के नीचे दबे घरेलू सामान को निकालने मेें जुटे रहे। मकान तो गिरा ही, हजारों रुपये का घरेलू सामान भी दबकर नष्ट हो गया।

बिसावर के नगला छत्ती में साबिर खां पुत्र नेक्स खां का बारिश की वजह से कच्चा मकान गिर गया। गांव गढ़ उमराव सिथरापुर में अधिक बारिश के कारण भगवान सिंह पुत्र मोहर सिंह, श्यामवीर सिंह पुत्र रामगोपाल और गंगाधर पुत्र चित्रानंद के कच्चे मकान गिर गए। गुतहरा की भूपचंद्र गढ़ी में जमुना शाह पुत्र मन रूप शाह का कच्चा मकान गिर गया। इसे वहां बंधी गाय घायल हो गई।
विज्ञापन


गांव नानऊ में कुंती देवी पत्नी मेवाराम के मकान का एक कमरा गिर गया। गांव सिखरा में तिलकचंद्र पुत्र ज्ञानीराम का कच्चा मकान बारिश की वजह से गिर गया। फतेहउल्लापुर के नगला मढरू में धनवंती पत्नी लायक सिंह की दीवार और टीनशेड ढह गया। मकानों के गिरने की वजह से कई ग्रामीण बेघर हो गए। लेखपालों ने घटना स्थलों का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed