{"_id":"6aeba2495ea2fbf3900c96d3","slug":"amu-alumna-saba-haider-wins-election-in-the-us-aligarh-news-c-2-gur1004-1105682-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू की पूर्व छात्रा सबा हैदर ने अमेरिका में जीता चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू की पूर्व छात्रा सबा हैदर ने अमेरिका में जीता चुनाव
विज्ञापन
सबा हैदर।
- फोटो : Self
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की पूर्व छात्रा सबा हैदर ने अमेरिका के इलिनॉय राज्य में स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट-84 सीट पर 71.8 प्रतिशत मत हासिल कर रिपब्लिकन प्रत्याशी ब्रायन स्कूबा को हराया।
सबा ने एएमयू के वन्यजीव विज्ञान विभाग से एमएससी की थी और स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अफीफुल्लाह खान ने बताया कि सबा पढ़ाई में मेधावी थीं।
नवाब हैदर अली खान असद ने उनकी जीत पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि सबा ने 2024 में ड्यू पेज काउंटी बोर्ड का चुनाव भी जीता था। मूल रूप से बुलंदशहर के औरंगाबाद स्थित मोहल्ला सादात निवासी इंजीनियर अली हैदर की बेटी सबा शादी के बाद अमेरिका में बस गई थीं। यह उनकी तीसरी चुनावी कोशिश थी।