Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A market for women skills Saras Mela set up at the Commissionerate

Aligarh News: महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, कमिश्नरी में सजा सरस मेला

Thu, 05 Nov 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
A market for women skills Saras Mela set up at the Commissionerate
सरस मेले में मंडलायुक्त ओपी आर्य। - फोटो : samvad
ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार मिला। उनके बनाए उत्पादों की बिक्री के लिए बुधवार को कमिश्नरी परिसर में जिलास्तरीय सरस मेले का शुभारंभ हुआ। मंडलायुक्त ओपी आर्य ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित मेले में विभिन्न विकास खंडों के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं।
विज्ञापन

मेले में दीपावली की सजावट के सामान से लेकर मसाले, अचार, कपड़े और पूजा सामग्री तक उपलब्ध हैं। महिलाओं ने घरेलू जरूरतों से जुड़े कई हस्तनिर्मित उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे हैं। मंडलायुक्त ने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं के हुनर की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलता है। इससे उनकी आमदनी बढ़ती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली पर स्वदेशी और स्थानीय उत्पाद खरीदें। वोकल फॉर लोकल को अपनाकर ग्रामीण महिलाओं का उत्साह बढ़ाएं।
मेले में विकास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली की सजावट से लेकर घरेलू उपयोग की वस्तुओं तक के स्टॉल लगाए हैं। सरस मेले के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों की पहचान बनाने और सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है।

इस दौरान जेडीसी मंशाराम यादव, जेडी कृषि, डीडी दिव्यांगजन, उपायुक्त एनआरएलएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed