{"_id":"5acbcf2b4f1c1bc66b8b49d9","slug":"15233062874-jalali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदुआगंज पेट्रोल पंप की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदुआगंज पेट्रोल पंप की खबर
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ के रास्ते में पड़ने वाले एस्सार पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत पर पेट्रोल पंप की दो मशीनें सील कर दी गई हैं। घटतौली की शिकायत हरदुआगंज कस्बे के थाना रोड निवासी अरुण वर्मा एडवोकेट ने सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक ठा. दलवीर सिंह से की थी। विधायक के कहने पर बांट माप अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की।
अरुण वर्मा एडवोकेट के अनुसार सोमवार की सुबह कोर्ट जाते समय कस्बे से निकलते ही अलीगढ़ रोड पर पड़ने वाले एस्सार पेट्रोल पंप पर उन्होंने 100 रुपये का पेट्रोल लिया। इसके बावजूद गाड़ी के पेट्रोल मीटर की सुई नहीं उठी तो उन्हें घटतौली की शंका हुई।
इसकी शिकायत उन्होंने पेट्रोल पंप मालिक से की। इस पर पेट्रोल पंप मालिक बहानेबाजी करते हुए उन्हें टरकाने लगे। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसी दौरान उन्होंने एक लीटर की बोतल मंगवाकर बाइक से पूरा पेट्रोल निकाल लिया।
विज्ञापन
बाइक से महज 750 मिलीलीटर पेट्रोल निकला। इसकी उन्होंने पूरी वीडियोग्राफी भी कराई है। अरुण वर्मा एडवोकेट का आरोप है कि इस दौरान पेट्रोल पंप संचालक और सेल्समैन ने उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी भी दी।
इस मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक ठा. दलवीर सिंह से भी की गई तो उन्होंने बांट माप अधिकारी को तत्काल जांच कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। बांट माप अधिकारी आरएस अकेला ने मौके पर पहुंचकर पेट्रोल पंप की दो मशीनें सील कर दीं।