फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बसपा जिलाध्यक्ष के नाम से डाली विवादित पोस्ट, कार्रवाई शुरू

बसपा जिलाध्यक्ष के नाम से डाली विवादित पोस्ट, कार्रवाई शुरू

Mon, 18 Mar 2019 02:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष के नाम से डाली विवादित पोस्ट, कार्रवाई शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव के नाम पर रविवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई, जिसमें जाट समुदाय को लेकर अशोभनीय बयानबाजी दिखाई गई है। ये पोस्ट कुछ देर में ही वायरल होने लगी। इसके साथ ही जाट समुदाय में भी आक्रोश भड़का। इस पर जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने आननफानन में एसडीएम कोल से शिकायत की, हरकत में आए एसडीएम ने संबंधित व्यक्ति की तलाश शुरू कराई।

एसडीएम रंजीत सिंह ने बताया कि अभिजीत चौधरी पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव मुरवार थाना गोंडा अलीगढ़ को आरपी एक्ट 1951 की धारा 123 थ्री ए के तहत नोटिस जारी किया गया है। जाट समुदाय की विवादित पोस्ट इसी अभिजीत के मोबाइल से डाली गई है।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा है कि वह पोस्ट करने वाले के संबंध में जांच पड़ताल कर रहे हैं इस मामले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं तिलकराज यादव ने कहा है कि इस पोस्ट में जाट समुदाय को लेकर बयानबाजी की गई है, जिससे उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने ऐसे कोई पोस्ट नहीं डाली है। ये पोस्ट उनको बदनाम करने की साजिश है। क्योंकि बसपा ने जाट प्रत्याशी अजित बालियान को मौका दिया है इसलिए उनका चुनाव खराब करने के लिए ऐसी पोस्ट डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि बसपा-सपा-रालोद गठबंधन से जाट समुदाय के अजित बालियान लोकसभा के प्रत्याशी हैं। शनिवार की रात को कांग्रेस ने जाट समुदाय के पूर्व सांसद एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष चौ. विजेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया। अब तक भाजपा उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ है। अलीगढ़ लोकसभा सीट के इस त्रिकोणीय मुकाबले में जाट समुदाय के बड़े वोट बैंक को लेकर सभी पार्टियां संजीदा हैं।


बसपा जिलाध्यक्ष को नोटिस
बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव को रामघाट रोड पीएसी के सामने मायावती जन्मदिवस पर जन कल्याणकारी समारोह का बैनर लगा होने पर एसडीएम कोल ने नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम ने कहा है कि जिलाध्यक्ष की ओर से लगाए गए बैनर पोस्टर से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। जिसके लिए उनको नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed