फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कांग्रेस दूतों ने जाना बेहतर उम्मीदवार कौन

कांग्रेस दूतों ने जाना बेहतर उम्मीदवार कौन

Wed, 13 Mar 2019 02:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस दूतों ने जाना बेहतर उम्मीदवार कौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी के अलीगढ़ मंडल प्रभारी एवं ऊरई से पूर्व विधायक विनोद कुमार चतुर्वेदी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनिल यादव ने मंगलवार को मैरिस रोड स्थित विवेक बंसल के कार्यालय और जिला कांग्रेस कार्यालय सुभाष रोड पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

संगठन की समस्याएं सुनी और नेताओं की कार्यप्रणाली के बाबत पूछताछ की। दोनों नेताओं ने कहा कि पदाधिकारियों को संतुष्ट किया गया है और कार्यकर्ताओं की छर छोटी बात सुनी गई है। सभी से चुनाव में एकजुटता से काम करने को कहा गया है।
विज्ञापन


कुछ शिकायतें बेवजह भी थीं जिन पर शिकायतकर्ता को समझाया गया है। संगठनात्मक रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी। इस बैठक का लोकसभा टिकट से सीधा संबंध नहीं है, हां कार्यकर्ताओं से ये जरूर पूछा गया है कि बेहतर उम्मीदवार कौन है..? जिन लोगों ने दावेदारी की है उनके आवेदन प्रदेश नेतृत्व को भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से दोनों नेताओं ने विवेक बंसल के मैरिस रोड स्थित आवास पर दरबार लगा दिया। यहां पर एटा, कासगंज, हाथरस के पदाधिकारी उनसे मिले।

लोकसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले गहन विचार विमर्श किया और कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है इसीलिए कांग्रेसजन पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिये आपसी मतभेद भुलाकर काम करें।

विवेक बंसल ने कहा कि ये समय आपस में लड़ने का नही है, ये समय एकजुट रहकर कार्य करने का है। इसी में कांग्रेसजनों और कांग्रेस पार्टी का भविष्य सुरक्षित है।

दोनों नेताओं ने बारी बारी से हाथरस शहर कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रगुप्त, जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, कासगंज जिलाध्यक्ष शशिलता चौहान, शहर अध्यक्ष तरुण कुमार शर्मा, एटा शहर अध्यक्ष भोले, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सहित फ्रं टल संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता की।

यहां पर रूही ज़ुबैरी, रमेश करण, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, सीपी गौतम, नफ ीस शेरवानी, कैलाश बाल्मीकि, अखिलेश शर्मा, तल्हा अबरार, लक्ष्मी नारायण, गोपाल मिश्रा, सागर सिंह तोमर, आनंद बघेल, शाहिद खान आदि मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मैरिस रोड से रेलवे रोड पहुंच कर जिला कार्यालय में मौजूद पदाधिकारियों से बात की।

यहां पर पूर्व प्रदेश सचिव सैयद वसीम अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिवर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजीव लीडर, बद्री विशाल एडवोकेट, हेमंत शर्मा, अनीता करोतिया, करुणा चौहान, नदीम गफू र, अमित ठाकुर, गौरांग चौहान, राजेश कुमार, अरुणेश कुमार, दीपक भारद्वाज इंद्रदेव सिंह चौहान, मुश्ताक यासीन, नईम शकील ने स्थानीय संगठनात्मक समस्याओं से अवगत कराया।


अलीगढ़ से दिल्ली तक कांग्रेस के टिकट की जंग

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी के अलीगढ़ मंडल प्रभारी एवं ऊरई से पूर्व विधायक विनोद कुमार चतुर्वेदी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनिल यादव मंगलवार को जब स्थानीय नेताओं से वार्ता कर रहे थे, उसी वक्त पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष चौ. विजेंद्र सिंह दिल्ली में डेरा डाले थे।

उनके साथ रहे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन ने बताया कि सोमवार रात को पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा था कि चुनाव की तैयारी में जुटो। इतनी रात तक दिल्ली में मत ठहरो।

इसके बाद प्रियंका ने ही उनको पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने को कहा। इसके बाद सिंधिया से मुलाकात हुई। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर से भी मुलाकात हुई। अब टिकट का फैसला आलाकमान के हाथ में है।


गौर हो कि अलीगढ़ में कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की लिस्ट लंबी है। जिसमें विवेक बंसल, विजेंद्र सिंह, प्रतिमा सिंह, रुही जुबैरी, सुमंत किशोर सिंह, विनोद पांडेय सहित अन्य दावेदार हैं लेकिन सबसे कड़ा मुकाबला विवेक बंसल और विजेंद्र सिंह के बीच माना जा रहा है। दोनों की ओर से पूरी ताकत लगाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो 16 मार्च तक कांग्रेस का टिकट घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed