{"_id":"5c86c42abdec2214530f92ad","slug":"151552335914-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनैतिक दलों के पोस्टर, बैनर पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनैतिक दलों के पोस्टर, बैनर पर गिरी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही जनपद में सरकारी एवं प्राइवेट इमारतों पर लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग्स के साथ वाल पेटिंग पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। प्रशासनिक अमले ने महानगर के इलाकों में एडीएम सिटी राकेश मालपाणी के नेतृत्व में पोस्टर बैनर हटवाए तो तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व पर इन पोस्टर बैनरों पर गाज गिरी। पूर्ति विभाग ने भी जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के नेतृत्व में विभिन्न आयल कंपनियों को अपने अपने पेट्रोल पंपों पर लगे उज्जवला योजना के बड़े बड़े बैनर हटवाने के निर्देशों के क्रम में चेकिंग की।
जहां जहां बैनर लगे मिले, उन्हें हटवा दिया गया। एडीएम सिटी एवं आचार संहिता के प्रभारी अधिकारी राकेश मालपाणी ने बताया कि महानगर में अभियान चलवाकर पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग्स को हटवा दिया गया है। वाल पेटिंग भी मिटवाई जा रही है। सभी राजनैतिक दलों को 48 घंटे में अपने पोस्टर, बैनर एवं वाल पेटिंग हटवाने के आदेश दिये गए हैं। आदेशों का अनुपालन न करने वाले दलों को नोटिस देकर वाल पेटिंग वगैरह मिटवा दी जाएगी और खर्चा उन्हीं से वसूला जाएगा।