फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कोहिनूर मंच पर रहा वालीवुड एक्ट्रेस हरशाली जिनी एवं स्वाति बख्शी का जलवा

कोहिनूर मंच पर रहा वालीवुड एक्ट्रेस हरशाली जिनी एवं स्वाति बख्शी का जलवा

Thu, 24 Jan 2019 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर रहा वालीवुड एक्ट्रेस हरशाली जिनी एवं स्वाति बख्शी का जलवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


बुधवार का दिन संगीत एवं नृत्य प्रेमियों के लिए खास रहा। वालीवुड अभिनेत्री हरशाली जिनी एवं स्वाति बख्शी ने फिल्मी गीतों पर नृत्य कर संगीतप्रेमियों को झूमने पर विवश कर दिया। दर्शक उनके साथ साथ नृत्य करते देखे गए।

कार्यक्रम का उद्घाटन शहर विधायक संजीव राजा, एडीएम सिटी एसबी सिंह एवं एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद अभिनेत्री हरशाली जिनी ने 12 गानों पर तथा स्वाति बख्शी ने चार गानों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। उनके द्वारा दिलबर दिलबर, कमली हो गई, धूम मचा ले धूम, ढ़ोल बाजे आदि गानों पर दी गई नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। बताते चलें कि मूल रूप से मुंबई की रहने वाली अभिनेत्री हरशाली जिनी मराठी फिल्मों की प्रख्यात अभिनेत्री हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में मराठी फिल्म चिंगी से डेब्यू किया था। अब तक वह दस मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन


यही नहीं टीवी सीरियल हिटलर दीदी, दो हंसों का जोड़ा, मैं माइके चली जाऊंगी औ दीया और बाती सीरियल में भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुकी हैं। वालीवुड फिल्मों की बात करें तो उन्होंने फिल्म जोड़ी बेकर्स, क्रांतिवीर दोेेेेेेेेेेेेेेेे एवं रज्जो में किरदार निभाया है। वही दूसरी ओर मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली स्वाति बख्शी जानी मानी वालीवुड अभिनेत्री हैं। 2015 में कैरियर शुरू करने वाली स्वाति ने अब तक वालीवुड फिल्म टिकट टू वालीवुड, दशहरा, दिल जो न कह सका और मै ओबामा तू दोसामा में काम किया है। यही नहीं सुप्रसिद्घ गायक बादशाह खान, रफ़तार एवं हार्डी सिद्घू के साथ म्यूजिक ऐलबम में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने बिखेरा गायकी का जलवा
कृष्णांजलि सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने जलवा बिखेरा। अलीगढ़ के विभिन्न गायन एवं नृत्य केंद्रों से आए कलाकारों ने गायन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने को विवश कर दिया तो मनोहारी नृत्य कर दर्शकों को खूब लुभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed