{"_id":"5b885a7a42c79246615455f0","slug":"151535662714-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट में बीटीसी प्रशिक्षु की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट में बीटीसी प्रशिक्षु की मौत, साथी जख्मी
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के कयामपुर मोड़ की श्याम वाटिका कालोनी में रहने वाली बीटीसी प्रशिक्षु की गुरुवार की सुबह जीटी रोड पर बौनेर के पास हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह अपनी साथी के साथ स्कूटी पर स्कूल पढ़ाने जा रही थी, तभी शहर की ओर से पीछे से जाते ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई और उसकी साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यह देख प्रत्यक्षदर्शी एकत्रित हो गए और ट्रक चालक को पकड़कर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में काफी देर तक कोहराम मचा रहा।
घटनाक्रम के अनुसार मूल रूप से बुलंदशहर के कर्णवास डिबाई निवासी ओमप्रकाश पहासू ब्लाक में पंचायत सचिव के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार श्याम वाटिका में रहता है। उनके तीन बच्चों में सबसे छोटी बेटी वर्षा (20) डायट मडराक में बीटीसी प्रशिक्षु थी और इन दिनों एक माह की ट्रेनिंग पर उसकी तैनाती बलरामपुर बौनेर के प्राथमिक विद्यालय में थी।
रोजाना की तरह सुबह वह अपनी साथी प्रशिक्षु मोनिका संग स्कूटी पर स्कूल जा रही थी। जैसे ही बौनेर चौराहे के पास पहुंची, तभी शहर की ओर से जाते ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में स्कूटी सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई और दोनों स्कूटी सवार जख्मी हो गईं। कुछ ही देर में वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई।