फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आईटीआई में खुलेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट-Cordination

आईटीआई में खुलेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट-Cordination

Thu, 07 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में खुलेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट-Cordination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


वाहन चलाने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। महानगर के आईटीआई परिसर में जल्द ही सरकारी ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना हो जाएगी। इसके लिए आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण भी कर लिया है।

आईटीआई के प्रधानाचार्य ने आरटीओ को तीन एकड़ जमीन में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना की अनुमति भी प्रदान कर दी है। बीती पांच जून को लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय बैठक में भी इसकी मंजूरी मिल गई है। कुछ जरूरी औपचारिकताओं के बाद स्कूल की स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जिले में मोटर ड्राइविंग सिखाने के नाम पर लोगों की जेब काटने के मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। यही कारण है कि पूरे प्रदेश के लगभग प्रत्येक जिले में आईटीआई परिसर में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कुछ जनपदों में तो ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का काम जोर शोर से चल रहा है, जबकि अलीगढ़ समेत कई जिले ऐसे हैं यहां यह कार्य प्रस्तावित हैं। इसको लेकर बीते मंगलवार को लखनऊ में परिवहन आयुक्त के यहां सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली, कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़ एवं झांसी के आरटीओ को बुलाया गया था।

बैठक से पूर्व चार जून को आए पत्र में स्पष्ट निर्देश था कि सभी आरटीओ मीटिंग से पहले अपने यहां आईटीआई का निरीक्षण कर वहां के प्रधानाचार्य से लिखित अनुमति लेकर आएं। इसी क्रम में अलीगढ़ आरटीओ राधेश्याम ने सोमवार को आईटीआई परिसर का अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आईटीआई कालेज के प्रधानाचार्य को योजना से अवगत कराया तो उन्होंने तीन एकड़ जमीन में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाने का सहमति पत्र भी आरटीओ को दे दिया। इस पत्र को लेकर आरटीओ लखनऊ के लिए गए थे। आरटीओ ने बताया कि बैठक में तय हो गया है कि यहां जल्द ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनेगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
आईटीआई परिसर में बनने वाला ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस होगा। इसमें कंप्यूटर स्क्रीन और कंप्यूटर सेंसर से जुड़ा ट्रैक बनेगा। ट्रेनिंग सेंटर में ड्राइविंग सीखने वालों को ड्राइविंग के वह पूरे गुण सिखाए जाएंगे जो उनके लिए भविष्य में काम आएंगे। इसके साथ ही वाहन में छोटी मोटी कमी होने पर उसको दुरुस्त करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


अमर उजाला ने एक साल पहले उठाया था मुद्दा
अलीगढ़। अनट्रेंड चालकों द्वारा लोगों को ड्राइविंग सिखाने के मामले को लेकर ‘अमर उजाला’ ने ‘ड्राइविंग सीखने में खतरे में जान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस मुद्दे को उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद तत्कालीन आरटीओ विक्रम सिंह ने सभी मोटर ड्राइविंग सेंटरों की चेकिंग के निर्देश भी दिए थे, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद मामला खटाई में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed