{"_id":"5aeb7f5e4f1c1b042e8b6d02","slug":"151525383006-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के शिक्षकों ने की न्यायिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के शिक्षकों ने की न्यायिक जांच की मांग
Updated Fri, 04 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) ने एएमयू के गेट पर आकर उपद्रव करने वाले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के मामले की समयबद्ध न्यायिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने छात्रों को इस विकट परिस्थिति में कदम दर कदम साथ देने का एलान किया है। वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के साथ ही रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन, एएमयू नान टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन एवं कर्मचारियों ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है।
अमुटा की आमसभा के बाद अध्यक्ष प्रो. हामिद अली एवं सचिव प्रो. नजमुल इस्लाम आदि बाब-ए-सैयद पर पहुंचे और छात्रों की सभा में समर्थन का एलान किया। अमुटा सचिव प्रो. इस्लाम ने बाहर से आकर उपद्रव करने वाले युवकों के कृत्य एवं एफआईआर दर्ज कराने जा रहे एएमयू छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की तीखे शब्दों में निंदा की।
उन्होंने कहा कि दोषियों के बदले एएमयू छात्रों पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए, कम है। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सुरक्षा में चूक के लिए पुलिस प्रशासन को अमुटा नेताओं ने आड़े हाथ लिया। उपद्रव की नीयत से पहुंचे बाहरी तत्वों की गिरफ्तारी की मांग अमुटा नेताओं ने की। एएमयू नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन, आफिसर्स एसोसिएशन एवं एएमयू कर्मचारियों ने भी छात्रों के प्रति हमदर्दी एवं सहानुभूति प्रकट करते हुए उनका समर्थन करने का एलान किया है।
विज्ञापन
बंधन तोड़कर समर्थन में पहुंचीं छात्राएं
दो दिन से धरने पर बैठे एएमयू छात्रों को समर्थन देने वीमेंस कॉलेज की छात्राएं कॉलेज व पुलिस के बंधन तोड़कर बाब-ए-सैयद पर पहुंच गई। गेट पर रोके जाने के बावजूद दो अलग-अलग समूहों में पहुंची सैकड़ों छात्राएं बुधवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का पुरजोर विरोध कर रही थीं। उन्होंने छात्रों को उनके आंदोलन में हर सहयोग देने का आश्वासन दिया। एएमयू वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष नबा नसीम भी धरना स्थल पर मौजूद थीं। करीब एक घंटे तक वहां पर रुकने के बाद छात्राएं वापस चली गईं।