{"_id":"5a70dd744f1c1b80268b76c7","slug":"151517346164-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे छात्र संघ अध्यक्ष, प्रदर्शन में नहीं हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे छात्र संघ अध्यक्ष, प्रदर्शन में नहीं हुए शामिल
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कासगंज सांप्रदायिक दंगे के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के मार्च में अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी शामिल नहीं हो सके। दरअसल वह गुरुग्राम स्थित मेदांता में भर्ती भूगर्भ विज्ञान विभाग के रिसर्च असिस्टेंट एवं एसएस नार्थ हॉल के वार्डन डॉ. सैयद वसीम को देखकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में जाम में फंसने के कारण वह समय से अलीगढ़ नहीं पहुंच पाए।
अध्यक्ष उस्मानी ने कहा कि डॉ. वसीम की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर हैं। उनके उपचार में काफी पैसे खर्च हो रहे हैं।
एएमयू छात्र संघ एवं एएमयू प्रशासन द्वारा एक-एक लाख रुपये दिये गए हैं, लेकिन यह राशि पर्याप्त नहीं है। उन्होंने अलीग बिरादरी से डॉ. वसीम की सलामती के लिए दुआ करने तथा आर्थिक सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. वसीम पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।