{"_id":"5a6a46ea4f1c1b77268b655d","slug":"151516914410-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए के मेडिफेस्ट का आयोजन 28 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए के मेडिफेस्ट का आयोजन 28 जनवरी को
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी मेला लगाएगा। इस संबंध में गुरुवार को रामघाट रोड स्थित मित्तल डायग्नोसिस सेंटर पर प्रेसवार्ता कर आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सुनील मित्तल ने बताया कि आज के प्रदूषित वातावरण में पर्यावरण के विषय में जागरूकता पैदा करना हम सभी का कर्तव्य है। बच्चों का टीकाकरण और उनको बीमारियों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को धर्मपुर कोर्टयार्ड मैरिस रोड पर मेडिफेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।
सचिव डॉ. अवधेश भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम शाम को चार बजे शुरू होगा। इसमें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर पोस्टर स्पर्धा होगी। आईएमए के सदस्यों द्वारा फेट, बच्चों का फैशन शो, लघु नाटिकाएं, संगीत का रंगारंग कार्यक्रम होगा। बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
नि:शुल्क ब्लड शुगर चेकिंग कैंप लगाया जाएगा। कोषाध्यक्ष डॉ. विभव वार्ष्णेय ने जनता से अपील की कि बड़ी संख्या में पहुंच कर लाभान्वित हों और सफल बनाएं। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. राजीव वार्ष्णेय, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. प्रदीप बंसल, डॉ. भरत वार्ष्णेय, डॉ. उमा शंकर वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।