फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा के पूर्व विधायक केके नवमान की पौत्रवधू से लूट

भाजपा के पूर्व विधायक केके नवमान की पौत्रवधू से लूट

Thu, 07 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक केके नवमान की पौत्रवधू से लूट
भाजपा के पूर्व विधायक केके नवमान की पौत्रवधू से लूट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दुबे का पड़ाव पर लैपर्ड के सामने ही भाजपा के पूर्व विधायक के नाती की पत्नी से बाइक सवार बदमाश पर्स लूट ले गए, जिसमें हजारों की नगदी व मोबाइल रखा हुआ था।


सराय रतनलाल निवासी पूर्व विधायक केके नवमान के पौत्र अमित नवमान की पत्नी रेखा किसी काम से बुधवार शाम दुबे के पड़ाव गई थीं। वह वहां खड़ी हुई थीं कि अचानक पहुंचे बाइक सवारों ने रेखा के हाथ में मौजूद पर्स झपट्टा मारकर लूट लिया। जबकि सामने खड़ी लैपर्ड मूकदर्शक बनी देखती रह गई। महिला ने शोर मचाया तो लैपर्ड वहां पहुंची और पूछताछ करनी शुरू कर दी। इस पर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। लोगों ने कहा कि तुम्हारे सामने ही बदमाश पर्स लूट ले गए और तुम चुपचाप देखते रह गए। सूचना 100 नंबर पर दी गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई। महिला के अनुसार पर्स मेें सात हजार रुपये और मोबाइल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed