फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सोमवार को होगा अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय

सोमवार को होगा अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय

Fri, 21 Jul 2017 01:42 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को होगा अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय
सोमवार को होगा अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

बसपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को स्थगित करने संबंधी रिट पर अब सोमवार को फैसला हो सकता है। न्यायालय ने दोनों पक्षों को 20 मिनट तक सुनने के बाद कुछ आवश्यक कागजात लगाने का आदेश देते हुए फैसला सोमवार तक टाल दिया है।
जिला प्रशासन ने भाजपा खेमे की अपील पर जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक के लिए 29 जुलाई को जिला पंचायत की बैठक बुलाई है। बताते चलें कि भाजपा खेमे के 29 जिला पंचायत सदस्यों ने समर्थन पत्र देते हुए अविश्वास प्रस्ताव की बैठक बुलाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

इसके बाद अध्यक्ष पक्ष ने 34 सदस्यों का समर्थन पत्र डीएम को सौंपा था। इस मामले में भाजपा खेमे ने अलीगढ़ जिला जज, हाईकोर्ट बैंच इलाहाबाद और लखनऊ बैंच में केबिएट दाखिल की। इधर अध्यक्ष पक्ष ने भी रिट दाखिल कर अविश्वास प्रस्ताव की बैठक स्थगित करने संबंधी रिट उच्च न्यायालय में दाखिल की। भाजपा खेमे से सक्रिय पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति शिव नारायण शर्मा ने बताया कि गुरुवार को अदालत ने दोनों पक्षों को 20 मिनट तक सुना और उसके बाद कुछ आवश्यक कागजात की मांग करते हुए निर्णय सोमवार तक टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed