{"_id":"5963d5984f1c1b33608b4701","slug":"151499714968-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. नरेंद्र की पत्नी को घेरकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. नरेंद्र की पत्नी को घेरकर धमकाया
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर की पत्नी को घेरकर धमकाया
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के केला नगर इलाके के चर्चित हरपाल हॉस्पिटल के संचालक स्व. डॉ. नरेंद्र चौधरी की पत्नी डॉ. नताशा को पति की हत्या के मुकदमे में पैरवी को लेकर अब धमकियां मिल रही हैं। इस मामले में उन्होंने महानगर के प्रमुख बिल्डर की पत्नी और पिसावा के एक गैंगेस्टर को आरोपी बनाया है। उनका आरोप है कि नोएडा जाते समय शनिवार शाम सोफा नहर पर उनकी गाड़ी को रोक लिया गया और पिस्टल तानकर लूटपाट की कोशिश हुई और धमकाया गया। इस दौरान मदद को आए आसपास के लोगों ने मारपीट की तो हमलावर भागने को मजबूर हुए। इस संबंध में सोमवार को एसएसपी से लिखित शिकायत की गई है।
एसएसपी दफ्तर में डॉ. नताशा ने बताया कि वाकया शाम करीब साढ़े सात बजे का है। वह अपने बेटे के साथ उसके एडमिशन के लिए निजी कार से नोएडा जा रही थीं।
इस दौरान बैग में फीस जमा करने के लिए तीन लाख रुपये भी साथ में ही रखे थे। तभी कार सवार आरोपियों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रुकवा ली और पिस्टल तानकर धमकाते हुए रुपये लूटने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों को भगाया गया। हमलावरों में शामिल गैंगेस्टर 25 हजार का इनामी भी रहा है। इधर, आरोपी पक्ष का तर्क है कि डॉक्टर पक्ष ने उनको ब्लैकमेल करने के इरादे से फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी, जिसे लेकर विरोध पर विवाद हुआ था।