फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 speed breaker at Talgani on Raheem road

उखड़े रामघाट रोड पर तालानगरी में 15 स्पीड ब्रेकर

Mon, 28 Aug 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
15 speed breaker at Talgani on Raheem road
रामघाट रोड तालानगरी पर उखड़ी पड़ी सड़क के नजदीक लगाये गये ब्रेकर। - फोटो : अमर उजाला
उखड़े हुए रामघाट रोड पर केवल तालानगरी यूपीएसआईडीसी के डेढ़ किमी के इलाके में 15 स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गये हैं। पहले से ही इस सड़क पर दर्जनों गड्ढे हैं। ये गड्ढे ही इतने गहरे हैं कि वाहन बेहद मामूली सी स्पीड पर चल पाते हैं और वाहनों के  पलटने का डर बना रहता है।
विज्ञापन


उस पर इस रोड पर बना डिवाइडर आये दिन भारी वाहनों से टूट जाता है, जिससे अंधेरे में इसके पत्थर भी नहीं दिखाई देते। रात के वक्त इस सड़क पर गड्ढे, स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर वाहन सवारों के लिए जान का खतरा बन गये हैं। 
विज्ञापन


आलम ये है कि कुछ स्पीड ब्रेकर तो निजी स्तर पर बन गये हैं। जिसका किसी विभाग को कोई पता ही नहीं है। रामघाट रोड पर यूपीएसआईडीसी का क्षेत्र शुरू होते ही ये स्पीड ब्रेकर शुरू हो जाते हैं और सेक्टर एक के चौराहे तक एक के बाद एक लगातार आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओर की सड़क में इनकी संख्या लगभग 15 है। अब उखड़ी हुई ऊबड़खाबड़ सड़क पर 15 स्पीड ब्रेकर कैसे बन गये..? इसका जवाब अधिकारी भी नहीं दे पा रहे हैं। इस सड़क की ये बदहाली तब है, जब प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली को जाती है।

इस सड़क से पूर्व सीएम एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू का आना जाना लगा रहता है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का एलान किया था। इसके बाद ये तारीख 30 जून तक बढ़ा दी गई। इस मियाद के बाद भी जुलाई गुजर गया और अगस्त के तीन दिन बचे हैं और ये सड़क हर दिन के साथ नये गड्ढों में धंसती जा रही है।  

स्पीड ब्रेकर उस वक्त बनाए गए थे जब रोड डिवाइडर बनाया जा रहा था केवल दो स्पीड ब्रेकर एडीए की ओर से बनवाये गये हैं। बाकी किसी ने निजी स्तर से बनाया है तो उसको देख कर हटवाया जाएगा। सोमवार को निरीक्षण होगा। 

डीएस भदौरिया, सचिव अलीगढ़ विकास प्राधिकरण

पुराने स्पीड ब्रेकर पीडब्ल्यूडी ने बनवाये थे जो सड़क उखड़ने के साथ ही टूट गए थे। बाद में इनको ठीक कराया गया, लेकिन अभी नये स्पीड ब्रेकर एडीए की ओर से बनवाये गये हैं। सड़क बनवाने के लिए बजट का इंतजार है। 
अल हसन मंसूर सिद्दीकी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed