फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 science temples to be built in eight blocks

आठ ब्लॉक में बनेंगे 15 विज्ञान मंदिर

Tue, 20 Sep 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

जिले के आठ विकास खंडों में 15 विज्ञान मंदिरों का निर्माण किया गया है।स्कूली छात्र- छात्राएं इस विज्ञान मंदिर में विभिन्न प्रकार के छोटे-छोटे प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक क्रियाएं कर ज्ञानार्जन करेंगे।उन्होंने बताया कि विज्ञान मंदिर में एस्ट्रोनॉमी लैब का भी निर्माण किया गया है।

विज्ञापन
15 science temples to be built in eight blocks

विस्तार

जिले के आठ विकास खंडों में 15 विज्ञान मंदिरों का निर्माण किया गया है। वहां पर छात्र-छात्राएं सरल तरीके व रोचक गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। बच्चे आसानी से विज्ञान से जुड़कर अपने आसपास घटित हो रही घटनाओं को सहजता से समझ सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञान मंदिर में बच्चे बल, घर्षण, दबाव एवं अन्य के बारे में प्रयोगों के जरिए जानकारी जुटाकर जानेंगे कि विज्ञान उनके जीवन में कैसे मदद कर जीवन को रोचक और सरल बनाता है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि धनीपुर विकास खंड के गांव हाजीपुर फत्ते खां में खुले विज्ञान मंदिर का डीएम शुभारंभ कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिले भर में 15 स्थानों पर छोटे-छोटे बच्चों में विज्ञान की शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने के लिए विज्ञान मंदिर का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह विज्ञान मंदिर वास्तव में आधुनिक भारत की प्रयोगशाला है। स्कूली छात्र- छात्राएं इस विज्ञान मंदिर में विभिन्न प्रकार के छोटे-छोटे प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक क्रियाएं कर ज्ञानार्जन करेंगे। उन्होंने बताया कि विज्ञान मंदिर में एस्ट्रोनॉमी लैब का भी निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के आठ विकास खंडों में 15 विज्ञान मंदिरों का निर्माण कम्पोजिट विद्यालयों में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed