{"_id":"5cc9febfbdec220774412d5e","slug":"141556741823-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम काटे जाने पर स्कूल में परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम काटे जाने पर स्कूल में परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रघुवीर बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के नाम काटे जाने पर परिजनों ने हंगामा काटा। परिजनों का आरोप है कि बिना सूचना दिए उनके बच्चों के नाम काट दिए गए।
बुधवार सुबह कुछ अभिभावक स्कूल पहुंचकर बच्चों के नाम काटे जाने पर आपत्ति जताई। स्कूल के स्टाफ ने अभिभावकों को बताया कि अप्रैल की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल थी, लेकिन बाद में 30 अप्रैल कर दी गई। 30 अप्रैल की सुबह फीस न जमा होने की सूरत में नाम काटे जाने का मैसेज भेजा गया था। मैसेज की बात पर अभिभावक नाराज हो गए।
स्टाफ व अभिभावकों में नोकझोंक होने लगी। प्रधानाचार्य आलोक शर्मा ने बताया कि अभिभावकों को फीस जमा करने का मौका दिया गया था। फिर भी नहीं जमा किया। अब तीन मई तक फीस जमा करने का अंतिम मौका दिया गया है। अभिभावकों की नाराजगी जायज नहीं है।