{"_id":"5cba2dd5bdec22141f0101fc","slug":"141555705301-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल डीपीएस के लैब असिस्टेंट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल डीपीएस के लैब असिस्टेंट की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
तीन दिन पहले खैर के अंडला गांव में हुए एक सड़क हादसे में घायल हाथरस के खोंडा हजारी निवासी अमर सिंह (50) पुत्र बाबूलाल ने शुक्रवार तड़के दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार 16 मार्च को वह गुड़गांव से लौट रहे थे। रास्ते में खैर के गांव अंडला में एक गड्ढा बचाने के दौरान बाइक सड़क किनारे जा गिरी थी। गिरने के दौरान उसके सीने में गंभीर चोट लगीं थीं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अमर सिंह गुड़गांव के दिल्ली पब्लिक स्कूल में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।