{"_id":"5c521067bdec2211813731e5","slug":"141548882023-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल पुरानी गाड़ियों के मालिकों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल पुरानी गाड़ियों के मालिकों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
15 साल पुरानी प्राइवेट गाड़ियों का पुन: रजिस्ट्रेशन न कराने वालों को नोटिस जारी कर प्रतिमाह 50 रुपये के हिसाब से रिकवरी की जाएगी। इस संबंध में उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र (आगरा) जगदीश सिंह कुशवाहा ने आरटीओ राधेश्याम को निर्देश दिए हैं।
बुधवार को उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र (आगरा) जगदीश सिंह कुशवाह ने आरटीओ दफ्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान फाइलों के ठीक रखरखाव न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र (आगरा) ने बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी करने, रिकवरी करने, बकाएदारों की लिस्ट सूचना बोर्ड पर चस्पा करने के भी निर्देश दिए हैं।
साथ ही प्रवर्तन की टीम से चेकिंग कर वसूली का लक्ष्य पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 15 साल पुरानी गाड़ियों के मालिकों जिन्होंने अपनी गाड़ी का पुन: रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है उन्हें नोटिस जारी कर वसूली करें। इसके साथ ही आफिस की साफ सफाई को भी देखा। इस दौरान एआरटीओ (प्रशासन) रंजीत सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अभिताभ चतुर्वेदी, आरआई बीके चौधरी आदि मौजूद थे।