फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में मॉडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का आयोजन

एएमयू में मॉडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का आयोजन

Fri, 07 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में मॉडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का आयोजन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एएमयू के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा पहली बार छात्र-छात्राओं के लिए मॉडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आम सभा और सुरक्षा परिषद दोनों को शामिल किया गया। कार्यक्रम में एएमयू स्कूलों सहित ओएलएफ स्कूल के छात्रों ने भी भाग लिया। हरेक स्कूल ने विश्व के दो देशों का प्रतिनिधित्व किया। मॉडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में विश्व आतंकवाद तथा शरणार्थियों का संकट, सुरक्षा व उनके पुनर्वास पर चर्चा हुई।

दिन भर चले इस सम्मेलन का उद्घाटन सह कुलपति प्रोफेसर एमएच बेग द्वारा किया गया। जबकि अध्यक्षता स्कूल शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रोफेसर असफर अली खान ने की। स्कूल के प्रिंसिपल सैयद मुहम्मद मुस्तफा ने मेहमानों का स्वागत किया। सुरक्षा परिषद सत्र की अध्यक्षता रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने की।
विज्ञापन


संपूर्ण पुरस्कार वर्ग में सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने नार्वे और चीन का प्रतिनिधित्व करते हुए पहला व तीसरा पुरस्कार हासिल किया। जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की टीम ने रूस का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा पुरस्कार हासिल किया। इसके अलावा एसटीएस स्कूल (थाइलैंड), एएमयू गर्ल्स स्कूल (जापान), एएमयू सिटी गर्ल्स हाई स्कूल (जापान व सोमालिया) एएमयू सिटी स्कूल (अफगानिस्तान) एएमयू एबीके हाई स्कूल ब्वायज़ (आस्ट्रेलिया) व एबीके हाईस्कूल गर्ल्स ने (हंगरी) देश का प्रतिनिधित्व करते हुए ईनाम हासिल किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed